फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India and Germany will face each other in the semifinals of the Junior Hockey World Cup

जूनियर हॉकी विश्व कप: सेमीफाइनल में भारत और जर्मनी के बीच भिड़ंत, भारतीय टीम चौथी तो जर्मनी दसवीं बार खेलेगी सेमीफाइनल

Fri, 03 Dec 2021 02:02 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 03 Dec 2021 02:02 AM IST
सार

जूनियर हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत और जर्मनी की टीम आमने सामने होंगी। इस टूर्नामेंट में भारत ने अब तक 26 गोल भारत ने दागे हैं जिमसें सर्वाधिक आठ उपकप्तान संजय ने किए हैं।

विज्ञापन
India and Germany will face each other in the semifinals of the Junior Hockey World Cup
जूनियर विश्व कप- भारतीय हॉकी टीम - फोटो : twitter@TheHockeyIndia

विस्तार

गत चैंपियन भारत जूनियर हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में शुक्रवार को छह बार के विजेता जर्मनी से खेलेगा तो उसकी उम्मीदें मजबूत डिफेंस और ड्रैग फ्लिकरों के शानदार फॉर्म पर टिकी होंगी। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में फ्रांस से 4-5 से शिकस्त खाने के बाद भारतीय टीम ने अगले तीनों मैचों में शानदार प्रदर्शन करके लगातार दूसरी और कुल चौथी बार अंतिम चार में प्रवेश किया है। हालांकि, जर्मनी को हराना उतना आसान नहीं होगा जिसकी निगाह आठ साल बाद विश्व खिताब जीतने पर है। 
विज्ञापन


जर्मनी आखिरी बार 2013 में दिल्ली में चैंपियन बना था। पांच साल पहले (2016) लखनऊ में उसने कांस्य पदक जीता था। भारत ने क्वार्टर फाइनल में यूरोपीय दिग्गज बेल्जियम को 1-0 से तो जर्मनी ने स्पेन को पेनाल्टी शूटआउट में 3-1 से हराया। भारत के लिए यशदीप सिवाच, उपकप्तान संजय कुमार और शारदानंद तिवारी ने डिफ्रेंस में शानदार प्रदर्शन किया। दोनों गोलकीपर प्रशांत चौहान और पवन ने बेल्जियम के खिलाफ दमदार खेल दिखाया और कई गोल बचाए। 
विज्ञापन


भारत के पास संजय, तिवारी, अरिजीत सिंह हुंडल और अभिषेक लाकड़ा के रूप में चार पेनाल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ हैं जो उसके आक्रमण की ताकत भी हैं। बेल्जियम के खिलाफ भारत का विजयी गोल पेनाल्टी कॉर्नर पर ही तिवारी की स्टिक से आया। संजय भारत के सर्वश्रेष्ठ ड्रैग फ्लिकर हैं और फ्रांस व पोलैंड के खिलाफ दो हैट्रिक सहित आठ गोल दाग चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा कि जर्मनी को कभी कमतर नहीं आंका जा सकता। उन्होंने इतने साल में साबित कर दिया कि वे इस स्तर पर वे कैसा प्रदर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed