हॉकी विश्व कप का थीम गीत 'जय हिंद, जय इंडिया' जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 28 नवंबर से शुरू हो रहे हॉकी विश्व कप का थीम गीत शुक्रवार को इसके संगीतकार आस्कर विजेता ए आर रहमान की मौजूदगी में जारी किया । थीम गीत 'जय हिंद, जय इंडिया' को मशहूर गीतकार गुलजार ने लिखा है।
रहमान 27 नवंबर को उद्घाटन समारोह में परफार्म करेंगे। रहमान ने ट्विटर पर लिखा,'नवीन पटनायक जी ने विश्व कप हॉकी 2018 का थीम गीत जारी किया।' ग्रेमी और आस्कर पुरस्कार विजेता रहमान का यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
Here is the link of Jai Hind India for all the available platforms - https://t.co/t4esePXCMb
विज्ञापन विज्ञापन
@sonymusicindia— A.R.Rahman (@arrahman) November 23, 2018
उन्होंने मुख्यमंत्री निवास पर पटनायक के साथ लंच किया। थीम गीत में रहमान के साथ सुपरस्टार शाहरुख खान भी नजर आएंगे। इसका म्युजिक वीडियो 25 नवंबर को जारी होगा।