फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   hockey world cup 2018: New Zealand hold Spain to 2-2 draw

हॉकी विश्व कप 2018: न्यूजीलैंड ने स्पेन से खेला 2-2 से ड्रॉ, क्रॉसओवर के लिए किया क्वालीफाई

Thu, 06 Dec 2018 09:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Dec 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
hockey world cup 2018: New Zealand hold Spain to 2-2 draw
Hockey World Cup 2018

न्यूजीलैंड ने दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए गुरूवार को पुरूष हाकी विश्व कप के पूल ए के मुकाबले में स्पेन को 2-2 से ड्रॉ पर रोककर नाकआउट चरण के लिए क्वालीफाई किया। 

विज्ञापन


दुनिया में आठवें नंबर की टीम स्पेन ने शुरूआती दो क्वार्टर में एलबर्ट बेल्ट्रान (नौंवे मिनट) और अलवारो इग्लेसियास (27वें मिनट) के जरिये गोल कर 2-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन न्यूजीलैंड ने खेल के अंतिम 10 मिनट में वापसी करते हुए हेडन फिलिप्स (50वें मिनट) और केन रसेल (56वें मिनट) के गोल की मदद से टूर्नामेंट में क्रासओवर दौर में अपनी जगह पककी की। 
विज्ञापन


ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना पूल ए में दो जीत से छह अंक लेकर शीर्ष पर है जिसके बाद न्यूजीलैंड (चार अंक) और स्पेन (दो अंक) की टीमें शामिल हैं। पूल के अंतिम मैच का नतीजा जो भी रहे, अर्जेंटीना की टीम पूल ए में शीर्ष पर रहेगी जबकि न्यूजीलैंड के दूसरे स्थान पर रहने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टूर्नामेंट के प्रारूप के अनुसार शीर्ष चार टीमें चार पूल से सीधे क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर काबिज टीमें बचे हुए अंतिम आठ स्थान को पूरा करने के लिये एक दूसरे से क्रास ओवर मैच में भिड़ेंगी। 

न्यूजीलैंड ने छठे ही मिनट में गोल पर हमला बोला पर हुगो इंगलिस का करीब से लगाया गया शाट स्पेनिश कप्तान और गोलकीपर क्विको कोर्टेस ने रोक लिया। स्पेन को हालांकि गोल करने में सफलता मिली जब बेल्ट्रान ने पाऊ क्वेमाडा की मदद से स्कोर 1-0 कर दिया। 

इसके बाद दोनों टीमों ने कुछ अच्छे मूव बनाये लेकिन बाक्स के अंदर उन्हें सफलता नहीं मिली। स्पेन को 25वें मिनट में पहला पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन वह इसे गोल में बदलने में नाकाम रही, पर दो मिनट बाद उसने बढ़त दोगुनी कर दी जब इग्लेसियास ने रिकार्डो संटाना की बदौलत न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के बीच से करीब से गोल दागा। 

तीसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। लेकिन न्यूजीलैंड ने अंतिम क्वार्टर में शानदार वापसी करते हुए 50वें मिनट में फिलिप्स की बदौलत अंतर को कम किया जिन्हें इंगलिस ने बायीं ओर से शानदार पास मिला।इस गोल के बाद न्यूजीलैंड के खेमे में बराबरी हासिल करने की कोशिशें तेज हो गयी और उन्हें कामयाबी भी मिली जब मैच खत्म होने से चार मिनट पहले रसेल ने टीम के एकमात्र पेनल्टी कार्नर पर गोल दागा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed