फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   hockey world cup 2018: india vs Belgium and south africa vs canada match preview

हॉकी विश्व कप: बेल्जियम के खिलाफ भारत की अग्निपरीक्षा, कनाडा- द.अफ्रीका के सामने जीत की चुनौती

Sun, 02 Dec 2018 01:32 AM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, भुवनेश्वर
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, भुवनेश्वर Updated Sun, 02 Dec 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
hockey world cup 2018: india vs Belgium and south africa vs canada match preview
indian hockey team

भारत ने हॉकी विश्व कप में यहां दक्षिण अफ्रीका पर दमदार जीत के साथ आगाज कर जरूरी लय पा ली है। लिंकमैन के नए रोल में आकाशदीप सिंह ने पहला इम्तिहान अव्वल नंबर से पास कर दर्शाया है कि वह यहां इस बार भारत के 'तुरुप के इक्के' रहने वाले हैं। उन पर खुद गोल करने के साथ भारत के लिए गोल के अभियान बनाने का भी दारोमदार रहेगा।

विज्ञापन


बेल्जियम के खिलाफ जीतने के लिए भारत को आक्रामक हॉकी खेलनी होगी जो कि उसकी ताकत है और अपनी मध्यपंक्ति को कसना होगा। भारत के चीफ कोच हरेन्द्र सिंह ने बेल्जियम के खिलाफ मैच से पहले यह सही कहा है कि बेल्जियम के खिलाड़ी डी में खतरनाक हैं और टीम की कोशिश यही होगी कि  गेंद को उनके कब्जे से दूर रखा जाए और इसी रणनीति से खेलेंगे। 
विज्ञापन


दुनिया की पांचवें नंबर की टीम भारत के सामने ओलंपिक रजत पदक विजेता बेल्जियम के रूप में रविवार को अब अपने पूल सी में ऐसी टीम होगी, जो बराबर उसका कड़ा इम्तिहान लेती रही है। 'रेड लायंस' के रूप में जानी जाने वाली दुनिया की तीसरे नंबर टीम बेल्जियम और भारत के बीच हाल ही के बेहद कड़े मुकाबले इस बात के गवाह हैं इनमें जीतती वही टीम है जो खास दिन बेहतर प्रदर्शन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के चीफ कोच हरेन्द्र सिंह और शेन मैकलियॉड की बतौर हॉकी उस्ताद इस मैच के लिए बिछाई रणनीति की बिसात की परख होगी। फ्रांस में ये दोनों ही साथ-साथ क्लब हॉकी खेल चुके हैं। भारत को आखिरी क्षण तक चौकस रहना होगा खासतौर पर उसकी रक्षापंक्ति को। साथ ही अपनी डी में खासतौर पर आखिरी क्षणों में चूक  कर गोल खाने की 'बीमारी' से बचना होगा।  अनुभवी गोलरक्षक पीआर श्रीजेश, बीरेन्द्र लाकड़ा, कोथाजीत सिंह, वरुण, हरमनप्रीत और सुरेन्दर कुमार की रक्षापंक्ति कसौटी पर होगी।

बेल्जियम के टॉम बून, साइमन गुगनार्ड और ऑर्थर वॉन डोरेन जैसे ऑलराउंडरों से चौकस रहना होगा। ये सभी  बेल्जियम टीम की ताकत हैं और अपने दम मैच जिताने का दम रखते हैं। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत के साथ जो लय हासिल की है उसे जारी रखने में आकाशदीप सिंह के साथ स्ट्राइकर मनदीप सिंह, सिमरनजीत और दिलप्रीत की त्रिमूर्ति के साथ अनुभवी ललित उपाध्याय को उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। दूसरे लिंकमैन के लिए हार्दिक सिंह और नीलकांत के रूप में पर्याप्त विकल्प हैं।  ड्रैग फ्लिकर के रूप में हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, अमित रोहिदास की मजबूत त्रिमूर्ति है। 
 

क्वार्टर फाइनल पर हैं दोनों टीमों की निगाह 

दक्षिण अफ्रीका पर पहले मैच में बड़ी जीत के बाद भारत की कोशिश बेल्जियम पर भी जीत के साथ पूल में शीर्ष पर सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की होगी। दोनों ही टीमें क्रॉसओवर से बचने की कोशिश में रविवार को जीत के लिए पूरी ताकत झोेंकेगी तो मुकाबला वाकई बहुत दिलचस्प रहने की आस लगाई जा रही है।

भारतीय कोच हरेन्द्र भी इस मैच को प्री क्वार्टर की तरह ले रहे हैं। घरेलू दर्शकोंका समर्थन भारतीय टीम को अपने सर्वश्रेष्ठ खेल के लिए प्रेरित करेगा। बेल्जियम ने भी कनाडा पर पसीना बहाने के बाद जीत के साथ आगाज किया था और भारत के खिलाफ वह भी कहीं कोई ढील नहीं छोड़ना चाहेगा।

2-1 : का जीत-हार का रिकॉर्ड है भारत का विश्व कप में बेल्जियम के खिलाफ 
07: गोल है विश्व कप में भारत ने बेल्जियम के खिलाफ जबकि तीन उस पर हुए हैं 

आंकड़ों में भारत का पलड़ा भारी 

-भारत और बेल्जियम अब तक विश्व कप में तीन बार भिड़े हैं। भारत को इसमें मात्र हार 2014 में हेग में 2-3 से हार झेलनी पड़ी थी। तब भारत आखिरी 20 सेकंड बाकीरहते गोल खाकर यह मैच हार गया था।

-भारत  विश्व कप में इससे पहले बेल्जियम को पहले 1978 में ब्यूनस आयर्स में 1-0 और सिडनी में 1994 में 4-2 से हरा चुका है। 
 
-भारत ने इसी साल ब्रेडा में चैंपियंस ट्रॉफी में बेल्जियम से अपना मैच एक-एक से ड्रॉ खेला था। भारत यहां कलिंगा स्टेडियम में पिछले साल हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स में निर्धारित समय में बेल्जियम से तीन-तीन से बराबर रहने के बाद शूटआउट में उससे 3-2 से जीतने में सफल रहा। 

कनाडा-द.अफ्रीका के सामने जीत की राह पर लौटने की चुनौती

कनाडा और दक्षिण अफ्रीका की टीम जब रविवार को पूल सी में आमने सामने होंगी तो दोनों के सामने जीत की राह पर लौटने की चुनौती होगी। कनाडा की टीम पहले मैच में बेल्जियम को कड़ी टक्कर देने के बावजूद उससे 1-2 से हार गई थी।

कनाडा की जीत की उम्मीदें इस मैच में भारतीय मूल के पनेसर बंधुओं-सुखी और बलराज के साथ मुंबई में जन्मे कीगन परेरा पर टिकी होंगी। दक्षिण अफ्रीका अपने सबसे अनुभवी मिडफील्डर ऑस्टिन स्मिथ (163 मैच),रेट हैलकेट (153 मैच), जूलियन हाइकस (127 मैच) से कनाडा के खिलाफ मैच में बेहतर प्रदर्शन की आस लगाए है।

रविवार के मैचों का समय  पूल सी :
कनाडा बनाम दक्षिण अफ्रीका , शाम 5 बजे से
भारत बनाम बेल्जियम, शाम 7 बजे  से

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed