हॉकी विश्व कपः जर्मनी-नीदरलैंड की शानदार जीत, पाकिस्तान-मलयेशिया को झेलनी पड़ी शिकस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की टीम दुनिया की छठे नंबर की टीम जर्मनी से हॉकी विश्व कप में पूल डी में 0-1 से हारी जरूर लेकिन जूझने का जज्बा दिखाया। मार्को मिलताउ के तीसरे र्क्वाटर के छठे मिनट में दागे बेहतरीन मैदानी गोल की बदौलत जर्मनी ने जीत के साथ अपना अभियान शुरू कर पूरे अंक पाए।
जर्मनी के क्रिस्टोफर रूइर ,टॉम ग्रैमबुश और टिम हर्जब्रुख और लोरियन फुश्च ने दोनों छोर से हमले बोले लेकिन पाकिस्तान के गोलरक्षक इमरान बट और मोहम्मद इरफान ने अच्छे पूर्वानुमान के साथ उनके हमले नाकाम किए। दुनिया की 13वें नंबर की टीम पाकिस्तान के चीफ कोच तौकीर दार ने कहा, 'भले ही हमारी टीम जर्मनी से यह करीबी मुकाबला हार गई लेकिन हमारी टीम जिस बढ़िया ढंग से खेली उससे मैं संतुष्ट हूं।
पाकिस्तान की चार बरस यहीं इसी स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ मैच में बदअदबी करने पर दर्शकों ने खूब कोसा था। तब दर्शकों ने इसी स्टेडियम में फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ जर्मनी टीम का तालियां बजाकर स्वागत करने के साथ हौसलाअफजाई की थी।
शनिवार को पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान और आक्रामक मिडफील्डर उमर ने जब-जब गेंद को लेकर जर्मनी की डी में पहुंचे तो दर्शकों ने तालियां बजाकर उनकी हौसलाअफजाई की। जर्मनी को पूरे मैच में महज एक पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया।
नीदरलैंड ने मलयेशिया को 7-0 से रौंदा
तेज तर्रार स्ट्राइकर जेरोन हर्टजबर्गर के तीन बेहतरीन मैदानी गोल की बदौलत पिछली उपविजेता दुनिया की चौथे नंबर की टीम नीदरलैंड ने हॉकी विश्व कप के पहले ही मैच में मलयेशिया को पूल डी के मैच में 7-0 से हरा कर उसके हौसले पस्त कर दिए। मलयेशिया के गोलरक्षक कुमार सुब्रमणयम ने करीब आधा दर्जन निश्चित गोल ने बचाए होती तो टीम निश्चित रूप से दर्जन भर गोल से यह मैच हारती।
विजेता नीदरलैंड के लिए मिर्को प्रुइजर, मिंक वान डेर वीरडेन, रॉबर्ट परमैन, थियरे ब्रिंकमैन ने भी एक-एक गोल किया। पूल डी को भले ग्रुप ऑफ डेथ कहा जा रहा हो लेकिन नीदरलैंड ने धमाकेदार जीत के साथ आगाज कर दिखाया कि इस पूल में वह शीर्ष स्थान पाकर सीधे क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाने की सबसे मजबूर दावेदार है।
भारत को जकार्ता एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में हराने वाली मलयेशिया के चीफ डच कोच रोलैंट ओल्टमैंस के लिए अपनी टीम को इस करारी हार के झटके से उबारना खासा मुश्किल होगा। नीदरलैंड को गोल करने से मलयेशिया की टीम मात्र 11 मिनट तक भी इसलिए रोक पाई क्योंकि उसके गोलरक्षक अुभवी कुमार सुब्रमणयम ने हर्टबर्गर, थियरे ब्रिंकमैन और मिको प्रुइजर जैसे स्ट्राइकर के तेज हमलों को भांप कर बेकार किया।
हर्टजबर्गर ने 11 वें मिनट अकेले बाएं से बढ़कर डी में पहुंच तेज वॉली लगा गोल कर नीदरलैंड का खाता क्या खोला मलयेशिया का किला ताश के पत्तों की तरह ढह गया। दस मिनट बाद प्रूइजर ने और हर्टजबर्गर ने हाफ टाइम से एक मिनट अपना दूसरा मैदानी गोल कर नीदरलैंड को 3-0 से आगे कर दिया।
मिंक वान वीरडेन ने तीसरे क्वार्टर के पांचवें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर और सात मिनट रॉबर्ट कैंपरमैन ने हर्टजबर्गर के पास बेहतरीन मैदानी गोल कर नीदरलैंड की बढ़त 5-0 कर दी। खेल खत्म होने से तीन मिनट पहले पेनल्टी कॉर्नर पर थियरे ब्रिंकमैन ने फ्लिक से गोल कर नीदरलैंड को आधा दर्जन गोल से आगे कर दिया। खेल खत्म होने से ठीक एक सेकंड पहले हर्टजबर्गर ने मैच में अपना तीसरा गोल कर नीदरलैंड को 7-0 से जीत दिला दी।