फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey World Cup 2018: Captain Manpreet Singh warns against complacency againsyt South Africa

हॉकी विश्व कप 2019 के लिए भारतीय टीम ने कसी कमर, कप्तान मनप्रीत ने बनाया खास प्लान

Fri, 16 Nov 2018 08:58 AM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह  
सत्येन्द्र पाल सिंह   Updated Fri, 16 Nov 2018 08:58 AM IST
विज्ञापन
Hockey World Cup 2018: Captain Manpreet Singh warns against complacency againsyt South Africa

भारत के कप्तान और अनुभवी सेंटर हाफ मनप्रीत सिंह की ओडिशा में अब से करीब एक पखवाड़े बाद भुवनेश्वर में शुरू हो ओडिशा हॉकी विश्व कप में टीम की पहली प्राथमिकता अपने पूल में शीर्ष पर रह कर क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाने की है।

विज्ञापन


1975 में क्वालालंपुर में पहली और अंतिम बार हॉकी विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम से इस बार शीर्ष तीन में जगह बनाने की आस लगाई जा रही है। भारत अपने पूल सी में अपने अभियान का आगाज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से करेगा। भारत पिछले दो बरस से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अब तक किसी बड़े टूर्नामेंट में नहीं खेला है।
विज्ञापन


भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा है कि उनकी टीम का ध्यान 28 नवंबर से यहां शुरू हो रहे पुरुष हॉकी विश्व कप में अपने पूल के शीर्ष में रहने और क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई करने पर है। प्रतिष्ठित विश्व कप के आयोजन में अब जब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है तब भारत टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में व्यस्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया की 16 शीर्ष टीमों के बीच विश्व कप यहां कलिंगा स्टेडियम में खेला जाएगा। मनप्रीत ने कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं कि हम पूल चरण में प्रत्येक मैच जीतना चाहते हैं, प्रत्येक मैच से तीन अंक हासिल करना चाहते हैं और पूल में शीर्ष पर रहकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाना चाहते हैं। यह हमारा पहला लक्ष्य है।’


उन्होंने कहा, ‘यह विश्व कप है और प्रत्येक टीम इसे जीतने के इरादे से आएगी और हम किसी टीम को हल्के में नहीं लेना चाहते फिर चाहे वह दक्षिण अफ्रीका, कनाडा हो या दुनिया की तीसरे नंबर की टीम बेल्जियम।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed