फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey World Cup 2018: Belgium knocked out Pakistan will contest with India

हॉकी विश्व कप 2018: बेल्जियम ने किया पाकिस्तान को बाहर, अब गुरुवार को भारत से होगा मैच

Wed, 12 Dec 2018 05:01 AM IST
विशेष संवाददाता, भुवनेश्वर
विशेष संवाददाता, भुवनेश्वर Updated Wed, 12 Dec 2018 05:01 AM IST
विज्ञापन
Hockey World Cup 2018: Belgium knocked out Pakistan will contest with India

बेल्जियम ने मंगलवार को चार बार के रिकॉर्ड चैंपियन पाकिस्तान को क्रॉसओवर में एकतरफा मुकाबले में 5-0 से रौंदकर हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब अंतिम आठ में बेल्जियम का सामना जर्मनी से होगा।

विज्ञापन


एलेक्जेंडर हैंड्रिक्स (10वें मिनट), स्ट्राइकर कप्तान थॉमस ब्रील्स (13वें मिनट), सैड्रिक चार्लियर (27वें मिनट), सबेस्टियन डॉकियर  (35वें मिनट) और टॉम बून (53वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन


वहीं आक्रामक मिडफील्डर थिज वॉन डैम के (40वें व 58वें मिनट) में दागे गए दो गोल से गत उपविजेता नीदरलैंड ने कनाडा को 5-0 से शिकस्त देकर अंतिम आठ में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब उसका सामना बृहस्पतिवार को भारत से होगा। डैम के अलावा लार्स बाक (16वें मिनट), रॉबर्ट कैपरमैन (20वें मिनट) और थियरे ब्रिंकमैन (41वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।

क्वार्टर फाइनल लाइन अप 

Hockey World Cup 2018: Belgium knocked out Pakistan will contest with India

12 दिसंबर

अर्जेंटीना बनाम इंग्लैंड 
ऑस्ट्रेलिया बनाम फ्रांस

13 दिसंबर 
भारत बनाम नीदरलैंड
जर्मनी बनाम बेल्जियम

क्वार्टर फाइनल को लेकर दबाव नहीं

Hockey World Cup 2018: Belgium knocked out Pakistan will contest with India

भारतीय कप्तान और मिडफील्डर मनप्रीत सिंह ने कहा है कि हमारा हर खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल की अहमियत जानता है। हम अपनी पूरी ताकत झोंककर जीत दर्ज कर अगले दौर में जाने के लिए पूरा जोर लगा देंगे। टीम ने मंगलवार को कलिंगा स्टेडियम में खूब पसीना बहाया। 

उन्होंने कहा कि हमारी ताकत हमारा आक्रमण है। हम आक्रामक हॉकी खेल कर ही अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। रक्षात्मक खेलने पर इतने ज्यादा रक्षात्मक हो जाते हैं कि प्रतिद्वंद्वी को गोल करने का मौका दे देते हैं। मैं अहम मैच से पहले पूरी तरह से फिट हूं। अंतिम आठ में नीदरलैंड के खिलाफ संभावित मुकाबले को लेकर हम दबाव में नहीं हैं।'

भारत को अपने डिफेंस को रखना होगा मजबूत

Hockey World Cup 2018: Belgium knocked out Pakistan will contest with India

पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप टिर्की ने आखिरी क्षणों में गोल गंवाने की कमजोरी से बचने के लिए डिफेंडरों को 'पोजिशनिंग' दुरुस्त रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा टीम 43 बरस बाद विश्व कप में पदक जीतकर इतिहास रच सकती है। 

टीम को आक्रामक हॉकी खेलने के साथ अपने डिफेंस को भी मजबूत रखना होगा। अभी तक हमने शानदार हॉकी खेली है और बेल्जियम जैसी मजबूत टीम के पूल में रहते सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचना अच्छा संकेत है । हमने मैदानी गोल के साथ अहम मैचों में पेनाल्टी कॉर्नर पर भी गोल किए हैं लिहाजा हर विभाग में प्रदर्शन विश्व स्तरीय रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed