{"_id":"5c12819c42c7925d873fa293","slug":"hockey-world-cup-2018-belgium-beat-germany-2-1-to-seal-place-in-semis","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी विश्व कप 2018: जर्मनी को 2-1 से हराकर बेल्जियम सेमीफाइनल में ","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
हॉकी विश्व कप 2018: जर्मनी को 2-1 से हराकर बेल्जियम सेमीफाइनल में
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 13 Dec 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
Hockey World Cup 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्जियम ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जर्मनी को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से मात देकर अंतिम चार में प्रवेश कर लिया। बेल्जियम के लिए अलेक्जेंडर हैंड्रिक्स (18वें मिनट) और टॉम बून (50वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। जर्मनी के लिए एकमात्र गोल दितीयर लिनकीगोकल ने खेल के 14वें मिनट में किया।
विज्ञापन
बेल्जियम के स्ट्राइकर कप्तान थॉमस ब्रील्स, सबेस्टियन डॉकियर और बून की रणनीति कारगर रही। इन चारों के बेहतरीन तालमेल की बदौलत दुनिया की तीसरे नंबर की टीम बेल्जियम ने नौ पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए पर गोल में एक को ही तब्दील कर पाए। मैन ऑफ द मैच बेल्जियम के फुलबैक ऑर्थर वॉन डोरेन ने जर्मनी के लोरियन फुश्च, टॉम ग्रैमबुश और मार्को मिल्ताउ को डी में खुल कर शॉट नहीं लेने दिया।
विज्ञापन
लिनीगोकल ने बेल्जियम की रक्षापंक्ति की क्षणिक चूक का लाभ उठाकर पहले क्वार्टर से ठीक एक मिनट पहले गोल कर जर्मनी का खाता खोला। हैंड्रिक्स ने चार मिनट बाद ही गोल कर बेल्जियम को बराबरी दिला दी। लोइक लुईपर्ट और ब्रील्स के बेहतरीन अभियान पर डी में पहुंच कर अनुभवी बून ने चौथे 50वें मिनट में गोकर बेल्जियम को 2-1 से बढ़त दिला दी जोकि निर्णायक साबित हुई।
विज्ञापन