{"_id":"5c15199ebdec225563695ed9","slug":"hockey-world-cup-2018-belgium-beat-england-in-semi-final-by-6-0-and-entering-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी विश्व कपः बेल्जियम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को 6-0 से हराकर पहली बार फाइनल में ","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
हॉकी विश्व कपः बेल्जियम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को 6-0 से हराकर पहली बार फाइनल में
Sat, 15 Dec 2018 08:41 PM IST
Mukesh Jha
विशेष संवाददाता, अमर उजाला
विशेष संवाददाता, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 15 Dec 2018 08:41 PM IST
विज्ञापन
Hockey World Cup 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुभवी स्ट्राइकर टॉम बून और कप्तान थॉमस ब्रील्स के परस्पर बेहतरीन तालमेल वाले खेल और रक्षापंक्ति की दीवार साबित हुए बैक ऑर्थर वान डॉरेन की मुस्तैदी की बदौलत दुनिया की तीसरे नंबर की टीम बेल्जियम ने अपने से चार पायदान नीचे इंग्लैड को हॉकी विश्व कप के बेहद एकतरफा सेमीफाइनल में 6-0 से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन
बेल्जियम ने इस जीत के साथ पहली बार फाइनल में स्थान बना कर इतिहास रच दिया। मैन ऑफ द मैच टॉम बून ने बेल्जियम का खाता खोलने के अलावा उसे चार पेनल्टी कॉर्नर दिलाने में अहम रोल निभाया। बेल्जियम के लिए गोलरक्षक पर डॉरेन ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गेंद को गोलरेखा से ठीक पहले रोक कर इंग्लैंड की मैच में वापसी की उम्मीद पर पानी फेर दिया। विजेता बेल्जियम के लिए अलेक्जेंडर हैंड्रिक्स ने पेनाल्टी कॉर्नर पर दो तथा साइमन गुगनाडन, टॉम बून, सैड्रिक चार्लियर और सेबेस्तियन डॉकियर ने एक-एक गोल किया। बेल्जियम ने चार में तीन पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदला वहीं इंग्लैंड टीम चार में से एक को भी गोल में नहीं बदल पाई।
विज्ञापन
टॉम बून ने सैड्रिक चार्लियर से मिली गेंद पर मैच के आठवें मिनट में गोल कर बेल्जियम का खाता खोला। साइमन गुगनार्ड ने दूसरे क्वार्टर के चौथे मिनट में पहले पेनल्टी कॉर्नर पर गोलरक्षक जार्ज पिनार के पैड से लगकर लौटती गेंद को गोल में डालकर बेल्जियम को 2-0 से आगे कर दिया। सैड्रिक चार्लियर अकेले ही डी में घुसकर तीसरे क्वार्टर के खत्म होने से तीन पहले बढ़िया मैदानी गोल कर बेल्जियम की बढ़त 3-0 कर दी। अलेक्जेंडर हैंड्रिक्स ने दो पेनाल्टी कॉर्नर पर लगातार गोल कर और सेबेस्तियन डॉकियर ने बेहतरीन मैदानी गोल से बेल्जियम को आधा दर्जन गोल से जीत दिलाई।
विज्ञापन
04: में से तीन पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदला बेल्जियम ने
02: गोल किए बेल्जियम के अलेक्जेंडर हैंड्रिक्स ने