फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey: Second big honor for Hardik, Savita honored with FIH's annual award for the third time

Hockey: हार्दिक को दूसरा बड़ा सम्मान, सविता तीसरी बार एफआईएच के वार्षिक पुरस्कार से हुईं सम्मानित

Wed, 20 Dec 2023 12:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला,लुसाने।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला,लुसाने। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 20 Dec 2023 12:05 PM IST
सार

विजेताओं का चयन एक विशेषज्ञ पैनल द्वारा किया जाता है जिसमें राष्ट्रीय संघ (राष्ट्रीय टीमों के कप्तान और कोच), मीडिया के प्रतिनिधियों के अलावा प्रशंसकों का मतदान शामिल होता है।

विज्ञापन
Hockey: Second big honor for Hardik, Savita honored with FIH's annual award for the third time
सविता पूनिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मिडफील्डर हार्दिक सिंह और महिला टीम की कप्तान सविता को मंगलवार को एफआईएच (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ) के सालाना पुरस्कार में साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और साल की सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर चुना गया।
विज्ञापन


विजेताओं का चयन एक विशेषज्ञ पैनल द्वारा किया जाता है जिसमें राष्ट्रीय संघ (राष्ट्रीय टीमों के कप्तान और कोच), मीडिया के प्रतिनिधियों के अलावा प्रशंसकों का मतदान शामिल होता है। देश के लिए 114 मैच खेल चुके हार्दिक को भारतीय हॉकी का भविष्य माना जाता है।
विज्ञापन


उनके खेल में इसकी झलक भी दिखी है। वह टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के अहम सदस्य थे। हार्दिक का यह साल का दूसरा बड़ा पुरस्कार है। उन्हें इससे पहले हॉकी इंडिया ने साल 2022 के लिए बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार (साल का सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ी) से सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सविता ने लगातार तीसरी बार इस खिताब को अपने नाम किया है। भारतीय गोलकीपर 2023 में शानदार लय में रही है। ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैचों से लेकर हांंगझोऊ एशियाई खेलों में उन्होंने लगातार प्रभावित किया। इस 33 साल की खिलाड़ी ने अक्तूबर में भारत में आयोजित एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed