{"_id":"5cf2acd8bdec2206fd72d2b3","slug":"hockey-india-unveils-new-playing-kit-ahead-of-olympics-qualifiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नई जर्सी में दिखेंगी भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
अब नई जर्सी में दिखेंगी भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें
Sat, 01 Jun 2019 10:21 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 01 Jun 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
मनप्रीत सिंह
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिडफील्डर मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली पुरुष हॉकी टीम भुवनेश्वर में छह जून से शुरू हो रही एफआईएच सीरीज फाइनल्स में और स्ट्राइकर रानी रामपाल की महिला टीम 15 जून से हिरोशिमा में शुरू होने वाली एफआईएच सीरीज फाइनल्स में नई जर्सी में नजर आएंगी।
विज्ञापन
हॉकी इंडिया ने शनिवार को टीमों की नई आधिकारिक पोशाक जारी की। टीम की नई किट आधिकारिक पोशाक साझेदार शिव नरेश ने तैयार की है जो गहरे नीले रंग की है। इसमें बाजू और गर्दन के पिछले हिस्से में तिरंगे का प्रिंट है। इसे ऐसे कपड़े से तैयार किया गया है जिसमें खिलाड़ियों को कोई परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन
पुरुष टीम के कप्तान मनप्रीत ने कहा,‘ हमें भारतीय टीम की पोशाक पहन कर काफी गर्व महसूस होता है और कई युवा खिलाड़ी इस पोशाक को पहनने के लिए पूरे साल मेहनत करते हैं। आधिकारिक पोशाक हर खिलाड़ी के लिए खास होती है और हम एफआईएच पुरुष सीरीज फाइनल्स से पहले नए लुक, नई डिजाइन की पोशाक पाकर रोमांचित है।’
विज्ञापन
रानी ने कहा,‘हमें नई पोशाक काफी पसंद आई। हमें अभ्यास किट भी मिली है और हम काफी रोमांचित है। यह रंग काफी गहरा और जीवंत है। मुझे लगता है हम जैसा आक्रामक खेल खेलते हैं वह इसे दर्शाता है।’