{"_id":"5d0ac5508ebc3e568439e9fb","slug":"hockey-india-sacks-mens-junior-coach-jude-felix-after-dissappointing-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय टीम का निराशाजनक प्रदर्शन, हॉकी इंडिया जूनियर टीम के कोच जूड को पद से हटाया","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
भारतीय टीम का निराशाजनक प्रदर्शन, हॉकी इंडिया जूनियर टीम के कोच जूड को पद से हटाया
Thu, 20 Jun 2019 10:12 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 20 Jun 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
जूड फेलिक्स
- फोटो : indian express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैड्रिड में हुए आठ देशों के टूर्नामेंट में जूनियर पुरुष हॉकी टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद हॉकी इंडिया ने कोच जूड फेलिक्स को पद से हटा दिया।
विज्ञापन
भारतीय टीम टूर्नामेंट में छठे स्थान पर रही। हॉकी इंडिया ने अब कोच पद के लिए विज्ञापन निकाला है। इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख पांच जुलाई है। नए कोच का कार्यकाल 31 दिसंबर 2021 तक होगा।
विज्ञापन
इस टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 0-4 से, नीदरलैंड से 2-3 से और स्पेन के हाथों 1-3 से शिकस्त मिली थी। भारत को एकमात्र जीत आस्ट्रिया के खिलाफ 4-2 से मिली थी। 2017 में कार्यभार संभालने वाले जूड को इससे अवगत करवा दिया गया है। जूड ने कहा कि अब मैं जूनियर हॉकी टीम का कोच नहीं हूं। मुझे 2-3 दिन पहले ही ईमेल से इसकी जानकारी दे दी थी।
विज्ञापन