{"_id":"5d0a6fe48ebc3e3b713d1e77","slug":"hockey-india-sacks-jude-felix-advertises-for-new-junior-men-s-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी इंडिया ने जूनियर टीम के कोच जूड फेलिक्स को पद से हटाया","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
हॉकी इंडिया ने जूनियर टीम के कोच जूड फेलिक्स को पद से हटाया
Wed, 19 Jun 2019 11:09 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 19 Jun 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
जूड फेलिक्स
- फोटो : indian express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैड्रिड में हुए आठ देशों के टूर्नामेंट में जूनियर पुरुष हॉकी टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद हॉकी इंडिया ने कोच जूड फेलिक्स को पद से हटा दिया। भारतीय टीम टूर्नामेंट में छठे स्थान पर रही। हॉकी इंडिया ने अब कोच पद के लिए विज्ञापन निकाला है। इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख पांच जुलाई है।
विज्ञापन
नए कोच का कार्यकाल 31 दिसंबर 2021 तक होगा। इस टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 0-4 से, नीदरलैंड से 2-3 से और स्पेन के हाथों 1-3 से शिकस्त मिली थी। भारत को एकमात्र जीत आस्ट्रिया के खिलाफ 4-2 से मिली थी। 2017 में कार्यभार संभालने वाले जूड को इससे अवगत करवा दिया गया है। जूड ने कहा कि अब मैं जूनियर हॉकी टीम का कोच नहीं हूं। मुझे 2-3 दिन पहले ही ईमेल से इसकी जानकारी दे दी थी।
विज्ञापन