फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey India nominates goalkeeper PR Sreejesh and former womens player Deepika

सिफारिश: हॉकी से खेल रत्न के लिए श्रीजेश और दीपिका, अर्जुन अवॉर्ड के लिए रेस में होंगी ये तीन खिलाड़ी

Sat, 26 Jun 2021 04:40 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 26 Jun 2021 04:40 PM IST
सार

हॉकी इंडिया ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश और पूर्व भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी दीपिका को नॉमिनेट किया है।

विज्ञापन
Hockey India nominates goalkeeper PR Sreejesh and former womens player Deepika
पीआर श्रीजेश,दीपिका - फोटो : social media

विस्तार

भारत के सबसे प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन अवॉर्ड के लिए खिलाड़ियों को नामांकित किया जा चुका है। हॉकी इंडिया ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश और पूर्व महिला हॉकी खिलाड़ी दीपिका को नॉमिनेट किया है। वहीं, अर्जुन अवॉर्ड के लिए हरमनप्रीत सिंह, वंदना कटारिया और नवजोत कौर के नाम भेजे गए हैं। मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए भारत के पूर्व खिलाड़ी आर पी सिंह और  संगई इबेमहाल को नॉमिनेट किया गया है। वहीं, हॉकी इंडिया ने कोच बी जे करियप्पा और सीआर कुमार के नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए  भेजे हैं। बता दें कि खेल मंत्रालय की एक समिति विजेताओं के नामों का चयन करेगी।

विज्ञापन

 


खेलरत्न पुरस्कार के लिए एक जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2020 के प्रदर्शन को पैमाना रखा गया है। इस दौरान श्रीजेश ने ब्रेडा में चैंपियंस ट्रॉफी 2018 में रजत पदक, 2018 एशियाई खेलों में कांस्य पदक और एफआईएच सीरिज फाइनल भुवनेश्वर 2019 में मिले स्वर्ण पदक में अहम भूमिका निभाई। श्रीजेश को 2015 में अर्जुन और 2017 में पद्मश्री मिल चुका है। वहीं दीपिका 2018 एशियाई खेलों और 2018 एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में रजत पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थी । हरमनप्रीत 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। वहीं, वंदना कटारिया 200 से अधिक और नवजोत 150 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed