फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey India New coach of Indian mens hockey team announced Craig Fulton of South Africa gets the job

Hockey India: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के नए कोच की घोषणा, दक्षिण अफ्रीका के क्रेग फुल्टन को मिली जिम्मेदारी

Fri, 03 Mar 2023 12:35 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 03 Mar 2023 12:35 PM IST
सार

भारत 10 मार्च से एफआईएच हॉकी प्रो लीग में उतरेगा। उससे पहले कोच के तौर पर क्रेग फुल्टन के नाम पर मुहर लगी है। 48 वर्षीय कोच के सामने टीम इंडिया को एकजुट करने की चुनौती होगी।

विज्ञापन
Hockey India New coach of Indian mens hockey team announced Craig Fulton of South Africa gets the job
क्रेग फुल्टन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉकी इंडिया भारतीय पुरुष हॉकी टीम के नए कोच की नाम की घोषणा कर दी है। शुक्रवार (तीन मार्च) को हॉकी इंडिया ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका के क्रेग फुल्टन मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। भारत 10 मार्च से एफआईएच हॉकी प्रो लीग में उतरेगा। उससे पहले फुल्टन के नाम पर मुहर लगी है। 48 वर्षीय कोच के सामने टीम इंडिया को एकजुट करने की चुनौती होगी। वह ग्राहम रीड के इस्तीफे के बाद भारत के कोच बनाए गए हैं।
विज्ञापन


क्रेग फुल्टन के पास कोचिंग में 25 सालों का अनुभव है। वह औपचारिकताएं पूरी कर जल्द से जल्द टीम से जुड़ेंगे। नेतृत्व में विश्वास रखने वाले फुल्टन ने अपनी पिछली भूमिकाओं में शानदार परिणाम दिए हैं। उनका नाम चर्चा में 2014 से 2018 के बीच में आया था। तब वह आयरलैंड की टीम के कोच थे। उनकी कोचिंग में आयरिश पुरुष टीम ने 2016 ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया था।
विज्ञापन

क्रेग फुल्टन की उपलब्धियां
100 सालों में पहली बार आयरिश टीम ओलंपिक में शामिल हुई थी। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद उन्हें 2015 में एफआईएच कोच ऑफ द ईयर भी चुना गया था। इसके बाद उन्होंने तत्कालीन ओलंपिक चैंपियन बेल्जियम के साथ सहायक कोच के रूप में काम किया। तब बेल्जियम की टीम ने टोक्यो में स्वर्ण पदक जीता था। वह उस बेल्जियम टीम के कोचिंग स्टाफ का भी हिस्सा थे, जिसने भुवनेश्वर में 2018 में विश्व कप जीता था।

बेल्जियम लीग जीतने वाली बेल्जियम क्लब को कोचिंग देने के बाद उन्हें 2023 में बेल्जियम का बेस्ट कोच घोषित किया गया था। विश्व हॉकी में बेल्जियम की राष्ट्रीय टीम के शानदार प्रदर्शन में उनका योगदान काफी रहा। टीम 2018 में पांचवें स्थान पर थी। अब वह तीसरे पायदान पर काबिज है।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के लिए ओलंपिक में उतरे थे
दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ एक हॉकी खिलाड़ी के रूप में फुल्टन ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 10 सालों में 195 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे।  उन्होंने अटलांटा ओलंपिक 1996 और एथेंस ओलंपिक 2004 में अपनी घरेलू टीम दक्षिण अफ्रीका के लिए खेला है। फुल्टन ने विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेलों में भी खेला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed