{"_id":"5ce44391bdec22070460b806","slug":"hockey-india-names-women-s-team-for-u-21-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-21 टूर्नामेंट के लिए जूनियर महिला हॉकी टीम की कमान सुमन को ","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
अंडर-21 टूर्नामेंट के लिए जूनियर महिला हॉकी टीम की कमान सुमन को
Tue, 21 May 2019 11:59 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 21 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
महिला जूनियर टीम
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉकी इंडिया ने डबलिन में होने वाले चार देशों की कैनटोर फिटजेराल्ड अंडर-21 टूर्नामेंट और बेलारूस के बारानोविच में खेले जाने वाले मैचों के लिए 18 सदस्यीय महिला जूनियर टीम की कमान सुमन देवी थोउडाम को सौंपी है। गगनदीप कौर टीम की उपकप्तान होंगी।
विज्ञापन
भारतीय टीम पहले आयरलैंड का दौरा करेगी जहां उसे उसकी राष्ट्रीय टीम और कनाडा की जूनियर टीम के खिलाफ क्रमश: 28 और 29 मई को खेलना है। इसके बाद टीम कैनटोर फिटजेराल्ड अंडर-21 टूर्नामेंट में भाग लेगी जिसमें भारत केअलावा आयरलैंड, कनाडा और स्कॉटलैंड की टीमें हैं।
विज्ञापन
यह टूर्नामेंट 31 मई से चार जून तक खेला जाएगा। टीम इसके बाद बेलारूस रवाना होगी जहां नौ जून से वे सीनियर, जूनियर और अन्य टीमों के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।
विज्ञापन