{"_id":"5c0a8513bdec2241d20020dc","slug":"hockey-india-lodge-complaint-against-pakistan-assistant-coach-danish-kaleem","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक सहायक कोच पर सुरक्षाकर्मियों से दुर्व्यवहार की शिकायत ","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
पाक सहायक कोच पर सुरक्षाकर्मियों से दुर्व्यवहार की शिकायत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 07 Dec 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
Hockey World Cup 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉकी विश्व कप में पाकिस्तान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उसके कप्तान मोहम्मद रिजवान सीनियर को जहां चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है तो नायब अम्माद बट पर एक मैच का निलंबन लग गया।
विज्ञापन
पाकिस्तान टीम अभी इस झटके से खुद को बाहर निकाल नहीं पाई थी कि सहायक कोच दानिश कलीम के खिलाफ हॉकी इंडिया ने सुरक्षाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज की है।
विज्ञापन
हॉकी इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के तकनीकी सदस्य जर्मनी के क्रिस्टियन डेकेनब्रोक के पास दानिश के खिलाफ शिकायत की है कि जो बिना एक्रिडेशन कार्ड के घूम रहे थे और स्टेडियम के अंदर सुरक्षाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया। रविवार को पाक को नीदरलैंड के खिलाफ अहम मैच खेलना है।
विज्ञापन