{"_id":"5dd0256e8ebc3e54807c3fe1","slug":"hockey-india-announces-33-probables-for-senior-women-s-national-coaching-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिट होने के बाद सुनीता की महिला हॉकी टीम में वापसी, 33 संभावित खिलाड़ी घोषित","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
फिट होने के बाद सुनीता की महिला हॉकी टीम में वापसी, 33 संभावित खिलाड़ी घोषित
Sun, 17 Nov 2019 07:42 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 17 Nov 2019 07:42 AM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉकी इंडिया ने शनिवार को सीनियर महिला राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए 33 संभावित खिलाड़ी घोषित किए। यह शिविर न्यूजीलैंड दौरे से पहले भारतीय खेल प्राधिकरण के बंगलूरू स्थित केंद्र में 18 नवंबर से शुरू होगा। चोट के चलते क्वालिफायर्स से बाहर रहने वालीं आक्रामक फुलबैक सुनीता लाकड़ा ने फिट होकर संभावितों में वापस जगह बनाई है।
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक 2020 में जगह सुरक्षित करने के बाद भारतीय टीम अब कोच सोआर्ड मारिन की देखरेख में अपनी लय बरकरार रखने पर ध्यान देगी। रानी रामपाल की अगुआई वाली टीम ने विश्व में 13वें नंबर के अमेरिका को कुल स्कोर में 6-5 से हराकर ओलंपिक केलिए क्वालिफाई किया था। भारतीय टीम को अगले साल जनवरी-फरवरी में न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है।
विज्ञापन
शिविर के लिए चुने गए खिलाड़ी
गोलकीपर: सविता, रजनी आदिमारपु, बिचु देवी खरिबाम। रक्षापंक्ति : दीप ग्रेस एक्का, रीना खोखर, सुमन देवी थूदम, सुनीता लाकड़ा, सलीमा टेटे, मनप्रीत कौर, गुरजीत कौर, रश्मिता मिंज, महिमा चौधरी, निशा।
विज्ञापन
मध्यपंक्ति : निक्की प्रधान, मोनिका, नेहा गोयल, लिलिमा मिंज, सुशीला चानू पुखरंबम, चेतना, रीत, करिश्मा यादव, सोनिका, नमिता टोप्पो। अग्रिम पंक्ति : रानी, लालरेमसियामी, वंदना कटारिया, नवजोत कौर, नवनीत कौर, राजविंदर कौर, ज्योति, शर्मिला देवी, प्रियंका वानखेड़े, उदिता।