{"_id":"5c8685c1bdec2214065a4b0b","slug":"hockey-india-announced-60-players-for-junior-men-national-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी इंडिया ने जूनियर पुरुष राष्ट्रीय कैंप के लिए 60 खिलाड़ी घोषित किए","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
हॉकी इंडिया ने जूनियर पुरुष राष्ट्रीय कैंप के लिए 60 खिलाड़ी घोषित किए
Mon, 11 Mar 2019 09:28 PM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Mon, 11 Mar 2019 09:28 PM IST
विज्ञापन
national women hockey
भारत की ओडिशा हॉकी विश्व कप में शिरकत करने वाली टीम के यंग फॉरवर्ड दिलप्रीत सिंह और ऑस्ट्रेलिया में यूथ ओलंपिक की रजत पदक जीतने वाली लड़कों की टीम के मिडफील्डर रबिचंद्र सिंह मोइरंगथम और गोलरक्षक सहित प्रशांत कुमार चौहान सहित पांच खिलाड़ियों को जूनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी शिविर के लिए घोषित 60 खिलाड़ियों में शामिल किया है।
विज्ञापन
हॉकी इंडिया ने इन खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की। इन सभी का सोमवार को बेंगलुरू में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में शुरू हुआ शिविर 31 मार्च तक चलेगा। 17 मार्च को चयन स्पर्धा के बाद इन 60 में से 33 खिलाड़ी जूनियर कोर ग्रुप के लिए चुने जाएंगे।
विज्ञापन
जूनियर खिलाड़ियों के राष्ट्रीय शिविर के लिए चुने गए 60 खिलाड़ियों में छह गोलरक्षक, 15 डिफेंडर, 18 मिडफील्डर और 21 फॉरवर्ड को जगह दी गई है। दरअसल, इस जूनियर शिविर में सबसे ज्यादा देश के लिए आने वाले समय के नौजवान फॉरवर्ड को तलाशने पर है।
विज्ञापन
पंजाब के दिलप्रीत सिंह और रेलवे के गुरसाहिब सिंह और ओडिशा के सुदीप चिरिमको जैसे यंग फॉरवर्ड सीनियर शिविर में अपनी चमक दिखा चुके हैं। इनके साथ भारत की यूथ ओलंपिक की रजत पदक विजेता टीम के गोलरक्षक प्रशांत कुमार चौहान, मिडफील्डर रबि चंद्र सिंह मोइंगरथम, राहुल कुमार राजभर, शिवम आनंद और यशदीप सिंह तथा यंग फॉरवर्ड मनिंदर सिंह भारत की जूनियर टीम के साथ सीनियर टीम के लिए भी करीब तीन हफ्ते तक चलने वाले शिविर में अपनी दावेदारी पेश करने की पुरजोर कोशिश करेंगे।