{"_id":"5be73cebbdec22694d432630","slug":"hockey-india-announced-33-member-core-group-named-for-indian-women-hockey-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला राष्ट्रीय हॉकी शिविर के लिए 33 खिलाड़ियों के नामों की हुई घोषणा","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
महिला राष्ट्रीय हॉकी शिविर के लिए 33 खिलाड़ियों के नामों की हुई घोषणा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
indian women hockey team
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉकी इंडिया ने बंगलूरू में सोमवार से शुरू हो रहे महिला राष्ट्रीय शिविर के लिए 33 खिलाड़ियों के कोर ग्रुप की घोषणा कर दी है। मुख्य कोच मराइन सोअर्ड की देखरेख में शिविर 30 नवंबर तक चलेगा। मुख्य कोच मारिन ने कहा कि हमने कुछ युवा खिलाड़ियों को समूह में शामिल किया है जिन्होंने घरेलू प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
हमारे पास ऐसी खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने युवा ओलंपिक खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यह उत्साहवर्द्धक है कि हमारे पास खिलाड़ियों का मजबूत पूल है जो टीम में जगह बनाने के लिए एक-दूसरे को चुनौती पेश कर रही हैं।
विज्ञापन
कोर समूह इस प्रकार है:
गोलकीपर : सविता, रजनी एतिमारपू और सोना मिंज।
डिफेंडर: दीप ग्रेस एक्का, सुनीता लाकड़ा, सुशीला चानू, गुरजीत कौर, रश्मिता मिंज, सुमन देवी थोडम, महिमा चौधरी, निशा और सलीमा टेटे।
मिडफील्डर: निक्की प्रधान, मोनिका, लिलिमा मिंज, नमिता टोप्पो, नेहा गोयल, उदिता, ज्योति, अनुजा सिंह, श्यामा तिडगाम, सोनिका और करिश्मा यादव।
विज्ञापन
फॉरवर्ड : रानी, लालरेसियामी, नवनीत कौर, नवजोत कौर, रजविंदर कौर, वंदना कटारिया, अनुपा बारला, प्रियंका वानखेड़े, रीना खोखर और लीलावती मलामदा।