फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey Awards: Four matches including the bronze medal match of the Indian hockey team in Tokyo in the race for the award

Hockey Awards: भारतीय हॉकी टीम के टोक्यो के कांस्य पदक के मुकाबले सहित चार मैच पुरस्कार की दौड़ में

Thu, 06 Jan 2022 11:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 06 Jan 2022 11:20 PM IST
सार

भारतीय टीम ने टोक्यो में जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद कांस्य पदक जीता। वह मैच भी पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। 

विज्ञापन
Hockey Awards: Four matches including the bronze medal match of the Indian hockey team in Tokyo in the race for the award
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कांस्य के मुकाबले समेत चार मैच इस साल अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) द्वारा वर्ष 2021 के सबसे पसंदीदा मैच के पुरस्कार की दौड़ में हैं। 
विज्ञापन


एफआईएच एक सर्वेक्षण के जरिये हॉकी प्रेमियों को पिछले साल का सबसे पसंदीदा मैच चुनने का मौका दे रहा है। भारतीय टीम ने टोक्यो में जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद कांस्य पदक जीता। वह मैच भी पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा भारतीय महिला टीम के दो मैच भी नामित किए गए हैं। इनमें टोक्यो ओलंपिक क्वार्टर फाइनल में दुनिया की दूसरे नंबर की टीम ऑस्ट्रेलिया पर 1-0 से मिली जीत और कांस्य के प्लेऑफ में ब्रिटेन से 3-4 से मिली हार वाला मैच शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर हॉकी टीम का फ्रांस के खिलाफ विश्व कप का पहला मैच भी दौड़ में है जिसमें भारत 4-5 से हार गया था। वोटिंग दस जनवरी को खत्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed