फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   head coach Harendra singh claim that Hockey teams demand better quality food in SAI

हॉकी खिलाडियों को साई में मिल रहा घटिया खाना, हेड कोच ने की शिकायत

Mon, 11 Jun 2018 11:31 PM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 11 Jun 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
head coach Harendra singh claim that Hockey teams demand better quality food in SAI
हॉकी इंडिया

भारत की सीनियर पुरुष हॉकी टीम के चीफ कोच हरेन्द्र सिंह ने बेंगलुरू में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में चल रहे शिविर में परोसे जाने वाले घटिया खाने की शिकायत को लेकर हॉकी इंडिया को 9 जून को लिखे एक पत्र लिखा था। अब इस पत्र को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष डॉ. नरिंदर बत्रा ने सोमवार को साई की डीजी नीलम कपूर को भेज कर इस मामले को गंभीरता से उठाया। बत्रा ने इस पत्र की प्रति खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, खेल सचिव राजीव भटनागर को भी भेज कर इस मामले को गंभीरता से उठाया है।

विज्ञापन


बत्रा ने कहा, 'खेल मंत्री राठौड़ भी कुछ महीने पहले साई सेटर का दौर कर चुके हैं और इस मसले से वाकिफ है। मेरा साई से अनुरोध है कि खिलाड़ी देश के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें इसके लिए खाने की अच्छी व्यवस्था की जाए। यह दिक्कत साई के सभी केंद्रों में है। मैं इसलिए इस मसले पर आपसे चर्चा करना चाहता हूं। मैं 11 से 18 जून तक मैं दौरे पर हूं और इसके बाद मैं इस मसले पर आपसे चर्चा करना चाहता हूं।'
विज्ञापन

 
हरेन्द्र ने इस पत्र में लिखा, 'साई के बेंगलुरू स्थित केंद्र में खिलाडिय़ों को परोसे जाने वाला खाना एकदम घटिया है। खाने में ज्यादा तेल और वसा का इस्तेमाल किया जाता है। साफ सफाई का भी कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। खाना पौष्टिक हो इसका भी कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों से पहले खेल मंत्री राज्यवद्र्बन राठौड़ ने भी साई सेंटर का दौरा कर 48 घंटे में सब व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही थी, लेकिन इसका भी कोई असर हीं हुआ। हम चैंपियंस ट्रॉफी, एशियाई खेलों और पुरुष हॉकी विश्व कप की तैयारी में जुटे हैं। इनमें अच्छे प्रदर्शन के लिए खिलाडिय़ों के लिए बढिय़ा और पौष्टिक खाना जरूरी है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed