फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   hcokey world cup 2018: germany vs pakistan and malaysia vs netherlands match preview

हॉकी विश्व कपः जर्मनी से टकराएंगे पाक, दूसरे मुकाबले में आज मलयेशिया का सामना नीदरलैंड से

Sat, 01 Dec 2018 04:18 AM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Dec 2018 04:18 AM IST
विज्ञापन
hcokey world cup 2018: germany vs pakistan and malaysia vs netherlands match preview
हॉकी

अब तक सबसे ज्यादा चार बार चैंपियन रह चुकी दुनिया की 13वें नंबर की टीम पाकिस्तान के चीफ कोच तौकीर दार और सहायक कोच रेहान बट अपनी टीम के यहां 14वें हॉकी विश्व कप में पूल ऑफ डेथ कहे जा रहे पूल डी में होने के बावजूद कतई चिंतित नहीं हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तान की टीम अपने अभियान का आगाज यहां शनिवार को दुनिया की छठे नंबर की टीम के खिलाफ करेगी। इस पूल में दुनिया की चौथे नंबर की टीम नीदरलैंड और 12वें नंबर की टीम मलयेशिया भी है। तौकीर ने ‘अमर उजाला’ से कहा कि  पाकिस्तान की टीम में अपनी पूरी क्षमता के मुताबिक खेली तो वह उलटफेर करने का दम रखती है।’
विज्ञापन


पाकिस्तान के चीफ कोच तौकीर दार और रेहान बट भले ही बेहद आशावान दिखे लेकिन दुनिया के खतरनाक बेहतरीन स्ट्राइक लोरियन फुश्च और क्रिस्टोफर रुइर तथा आने वाले कल के सितारे के रूप में टिम हर्जब्रुख के साथ तोबियाज हाउक औरा मैट ग्रैमबुश जैसे दमदार मिडफील्डर से सज्जित जर्मनी से पार पाने की उम्मीद बहुत कम है। जर्मनी के कोच स्टीफन केरमाज कहते हैं, ‘हमारी टीम का नॉकआउट चरण में पहुंचने का बेहतरीन रिकॉर्ड रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक कोच तौकीर दर से जब जर्मनी के खिलाफ शनिवार को पहले मैच की बाबत पूछा तो उन्होंने कहा, ‘हमारी टीम ने शानदार तैयारी से आई है। हमारा दिन रहा तो हम अपने से ऊंची रैंकिंग की जर्मनी टीम को हरा कर सभी को चौंका सकते हैं। हम चैंपियंस ट्रॉफी, एशियाई खेलों और एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में दुनिया की बेहतरीन टीमों के खिलाफ खेले हैं लेकिन जर्मनी की टीम बिना कोई बड़ा टूर्नामेंट खेले विश्व कप खेलने आई है।’

मलयेशिया को हल्के नहीं ले सकता नीदरलैंड

दुनिया की चौथे नंबर की टीम नीदरलैंड पूल डी में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ खिताब जीतने की सबसे मजबूत दावेदार में से एक है। इसके बावजूद नीदरलैंड की टीम दुनिया की 12वें नंबर की टीम को हल्के में नहीं ले सकती है। मलयेशिया के पास रोलैंट ओल्टमैंस के रूप एक ऐसा हॉकी कोच हैं जो खुद नीदरलैंड के ही हैं और उसकी रणनीति से वाकिफ हैं।

अनुभवी ड्रैग फ्लिकर मिक वान वीरडेन की नीदरलै़ंड टीम में जेरोम हर्टजबर्गर, मिर्को प्रुइजर और थियरे ब्रिंकमैन जैसे स्ट्राइकर और बिली बाकर जैसे मिडफील्डर हैं। मलयेशिया टीम में फैज जलील, सारी बंधुओं- फैजल और फित्री जैसे स्ट्राइकरों के तेज हमलों से दिन विशेष उलटफेर कर सकती है। साथ में राजी रहीम जैसा ड्रैग फ्लिकर हारी बाजी भी जिता सकता है।

शनिवार के मैचों का कार्यक्रम  पूल डी
मलयेशिया वि. नीदरलैंड , शाम 5 बजे से
जर्मनी वि. पाकिस्तान , शाम 7 बजे से

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed