{"_id":"5cd9a495bdec220772689ad9","slug":"harmanpreet-singh-helps-india-draw-1-1-against-australia-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरमनप्रीत ने अंतिम क्षणों में भारत को दिलाई बराबरी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच एक-एक से ड्रॉ ","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
हरमनप्रीत ने अंतिम क्षणों में भारत को दिलाई बराबरी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच एक-एक से ड्रॉ
Mon, 13 May 2019 10:38 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 13 May 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया ए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह के अंतिम क्षणों में किए गए गोल के दम पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ एक-एक से मुकाबला बराबर करने में सफल रही। भारत ने पहले क्वार्टर के शुरुआती मिनटों में दो गोल बचाए। भारत की शुरुआत औसत रही और ऑस्ट्रेलिया ए ने शुरू से ही दबाव बना लिया।
विज्ञापन
भारत को 21वें मिनट में झटका लगा जब किरन अरुणासलम ने ऑस्ट्रेलिया ए को 1-0 की बढ़त दिला दी। भारत ने जवाबी हमले में तीन पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए लेकिन एक को भी गोल में तब्दील नहीं कर सका। दूसरी ओर डिफेंडरों ने मेजबान टीम को बढ़त दुगुनी करने से रोके रखा।
विज्ञापन
भारतीय टीम के लिए हरमनप्रीत सिंह ने 56वें मिनट में ड्रैग फ्लिक पर दूसरे प्रयास में बराबरी का गोल दागा। कोच ग्राहम रीड ने कहा, 'पहले दस मिनट में हमारा प्रदर्शन बहुत खराब था, जबकि पहले मैच में हम अच्छा खेले थे। हम बाद के तीन क्वार्टर में मैच में लौटे। हमें बुधवार को इससे बेहतर प्रदर्शन करके चारों क्वार्टर में अच्छा खेलना होगा।' अब भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम से होगा।
विज्ञापन