{"_id":"5d5fd7f78ebc3e018309f3f5","slug":"harmanpreet-singh-feels-proud-after-leading-a-young-indian-outfit-to-success-at-olympic-test-event","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरमनप्रीत ने कहा, हॉकी टीम को बतौर कप्तान खिताब दिलाना गर्व की बात","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
हरमनप्रीत ने कहा, हॉकी टीम को बतौर कप्तान खिताब दिलाना गर्व की बात
Fri, 23 Aug 2019 05:41 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 23 Aug 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
Harmanpreet Singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को गर्व है कि बतौर कप्तान वह भारतीय हॉकी टीम को टोक्यो में ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट में खिताब दिलाने में कामयाब रहे। दुनिया की पांचवें नंबर की टीम भारत ने कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम देकर युवाओं को मौका दिया था। इसके बावजूद न्यूजीलैंड को 5-0 से हराकर भारत ने खिताब जीता।
विज्ञापन
हरमनप्रीत ने कहा कि,‘टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों के लिए यह सुनहरा मौका था। कुछ अनुभवी खिलाड़ियों को आराम दिए जाने के कारण यह युवा टीम थी, लेकिन सभी कसौटी पर खरे उतरे। मुझे अपनी टीम के प्रदर्शन पर फख्र है।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने जापान, मलेशिया, न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया। मेरे लिए यह गर्व की बात है कि मैने पहली बार इस टीम की कप्तानी की। भारत के लिए 2016 एफआईएच चैम्पियंस ट्राफी, 2018 राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों के अलावा पिछले साल विश्व कप खेल चुके हरमनप्रीत रियो ओलंपिक में सबसे युवा खिलाड़ियों में से एक थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछला ओलंपिक खेलना यादगार अनुभव रहा लेकिन हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। अब टीम का पूरा ध्यान टोक्यो ओलंपिक पर है और उसके लिए क्वालीफाई करने पर हम जरूर कुछ बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे।