सम्मान: ऑयल सेक्टर के इन 11 खिलाड़ियों पर हुई 'धनवर्षा', पुरी ने किया सम्मानित, 15-15 लाख रुपये देने का किया एलान
- केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ऑयल सेक्टर के इन 11 खिलाड़ियों को किया सम्मानित
- सभी 11 खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपये देने की घोषणा
विस्तार
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने शुक्रवार को ऑयल सेक्टर के 11 खिलाड़ियों को सम्मानित किया, जो टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम का हिस्सा थे। ये सभी खिलाड़ी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के कर्मचारी हैं। मंत्री ने इस दौरान सभी 11 खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा परफॉर्मेंस के आधार पर प्रमोशन देने का भी एलान किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भारतीय हॉकी खिलाड़ियों की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मुझे पूरा यकीन है कि ये खिलाड़ी 2024 पेरिस ओलंपिक में एक और पदक लेकर आएंगे। टोक्यो की जीत ने उनका हौसला और बढ़ाया है।'
Rs 15 lakhs each for all 11 players. Besides, players will also be given out-of-turn promotion "for their outstanding performance.
विज्ञापन
"I am sure they will win another medal at Paris Olympics 2024; the win at Tokyo is a great booster," says Petroleum Min Hardeep S Puri pic.twitter.com/Sl1k0gPgboविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 13, 2021