{"_id":"5fa5fd47a04af65c0a1ea89d","slug":"gyanendro-ningombam-becomes-the-new-president-of-hockey-india-the-first-member-of-the-northeast-to-hold-the-top-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"निंगोंबम बने हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष, शीर्ष पद पर काबिज होने वाले पूर्वोत्तर के पहले सदस्य","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
निंगोंबम बने हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष, शीर्ष पद पर काबिज होने वाले पूर्वोत्तर के पहले सदस्य
Sat, 07 Nov 2020 07:19 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 07 Nov 2020 07:19 AM IST
विज्ञापन
हॉकी इंडिया
- फोटो : ट्विटर
मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निंगोंबम को शुक्रवार को निर्विरोध हॉकी इंडिया का अध्यक्ष चुना गया जो मोहम्मद मुश्ताक अहमद की जगह लेंगे जिन्हें राष्ट्रीय खेल संहिता के कार्यकाल के दिशा निर्देशों के उल्लंघन के कारण खेल मंत्रालय ने इस्तीफा देने को कहा था। अहमद को हालांकि यहां हॉकी इंडिया की कांग्रेस और चुनाव में निर्विरोध वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। निंगोंबम दो साल तक पद पर रहेंगे।
विज्ञापन
कोरोना वायरस महामारी के बीच यात्रा करने में असमर्थ सदस्य इकाइयों ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बैठक में भाग लिया। निंगोंबम हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद पर काबिज होने वाले पूर्वोत्तर के पहले सदस्य हैं। अहमद के जुलाई में निजी कारणों से इस्तीफा देने के बाद से वह कार्यवाहक अध्यक्ष थे।
विज्ञापन
खेल मंत्रालय ने अहमद को इस्तीफा देने के लिए कहा था चूंकि 2018 में उनका चुनाव राष्ट्रीय खेल कोड के कार्यकाल के दिशा निर्देशों का उल्लंघन था। महासंघ को अध्यक्ष पद के लिए नए सिरे से चुनाव कराने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल कोड के तहत कोई पदाधिकारी लगातार तीन बार पद पर नहीं रह सकता। अहमद 2010 से 2014 तक हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष रहे। इसके बाद 2014 में महासचिव बने और 2018 में चार वर्ष के लिए अध्यक्ष पद पर चुने गए थे।
हॉकी इंडिया को 2019 में इसके लिए सूचित किया गया था लेकिन महासंघ का तर्क है कि अहमद कोषाध्यक्ष पद पर हॉकी इंडिया को खेल मंत्रालय से मान्यता मिलने से पहले थे और उसे कार्यकाल निर्धारण में नहीं गिना जा सकता। मंत्रालय ने हालांकि यह दलील खारिज कर दी थी।