फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Good Start Against Higher Ranked Teams Matter A Lot Feels Captain Rani

कप्तान रानी रामपाल ने कहा, ऊंची रैंकिंग वाली टीमों के खिलाफ अच्छी शुरुआत जरूरी

Wed, 22 Jan 2020 03:29 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 22 Jan 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
Good Start Against Higher Ranked Teams Matter A Lot Feels Captain Rani
रानी रामपाल - फोटो : पीटीआई

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी ने बुधवार को कहा कि न्यूजीलैंड और ब्रिटेन जैसी ऊंची रैंकिंग वाली टीमों के खिलाफ आगामी मैचों में अच्छा प्रदर्शन ओलिंपिक की तैयारियों के लिए बेहतर साबित होगा। रानी ने इस सत्र के पहले दौरे के लिए ऑकलैंड रवाना होने से पहले यह बात कही। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ चार मैच और ब्रिटेन के खिलाफ एक मैच खेलेगी।

विज्ञापन


रानी ने कहा कि हम न्यूजीलैंड (रैंकिंग छह) और ब्रिटेन (रैंकिंग पांच) जैसी टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। इससे ओलंपिक की तैयारी मजबूत होगी। कठिन टीमों के खिलाफ अच्छी शुरुआत काफी मायने रखती है। भारत को न्यूजीलैंड की डेवलपमेंट टीम से 25 जनवरी को खेलना है। इसके बाद 27 और 29 जनवरी को न्यू जीलैंड की राष्ट्रीय टीमों से और चार फरवरी को ब्रिटेन से खेलना है।
विज्ञापन


रानी ने कहा कि विश्लेषण कोच यानेके शोपमैन के अनुभव का टीम को फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह अद्भुत है कि वह हमारे शिविर से जुड़ी। उन्हें हमारी टीम के बारे में काफी कुछ पता है और उनके साथ काम करके मजा आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed