फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Goalkeeper PR Sreejesh says Indian Hockey team will win Asian Games to qualify for Paris Olympics

Asian Games: गोलकीपर श्रीजेश बोले- टूर्नामेंट जीतकर पेरिस ओलंपिक में जगह बनाना पहला लक्ष्य, युवाओं को मौका भी देंगे

Tue, 25 Jan 2022 03:52 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 25 Jan 2022 03:52 PM IST
सार

श्रीजेस ने कहा है कि भारत की हॉकी टीम का पहला उद्देश्य पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना है। वहीं भारतीय टीम के व्यस्त शेड्यूल में युवा खिलाड़ियों को मौके मिलते रहेंगे। 
 

विज्ञापन
Goalkeeper PR Sreejesh says Indian Hockey team will win Asian Games to qualify for Paris Olympics
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय हॉकी टीम के अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने कहा है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम का पहला उद्देश्य इस साल एशियाई खेलों में जीत हासिल करके पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना है। श्रीजेस के अनुसार 2022 में भारत की हॉकी टीम को काफी मैच खेलने हैं और इस दौरान युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिलेगा। इस साल टीम इंडिया राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाड जैसे प्रमुख प्रतियोगिताओं में शामिल होगी। 
विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए हॉकी का नया सीजन फरवरी से शुरू होगा। एफआईएच हॉकी प्रो लीग से खिलाड़ी साल की शुरुआत करेंगे। इसके बाद भारतीय टीम कई बड़े टूर्नामेंट का हिस्सा बनेगी। 
विज्ञापन


पेरिस ओलंपिक की तैयारी शुरू
श्रीजेश ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "हर ओलंपिक के बाद हम अगले चार साल के लिए योजना बनाते हैं। इसलिए टोक्यो के बाद हमने पहले ही पेरिस ओलंपिक की योजना बनानी शुरू कर दी है। टीम में बहुत सारे बदलाव होने जा रहे हैं, कोर ग्रुप में बहुत से नए लोगों को जोड़ा जाएगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीजेश इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की पहल का एक हिस्सा है जिसमें टोक्यो ओलंपिक और पैरालिंपिक में पदक जीतने वाले 18 खिलाड़ी एक वीडियो में साथ आए हैं और राष्ट्रगान गया है, जिसे सोमवार को जारी किया गया था।

युवा खिलाड़ियों को मिलेंगे मौके
यह पूछे जाने पर कि क्या दो साल दूर पेरिस ओलंपिक के साथ युवाओं को तैयार करने का यह सही समय है। इस पर श्रीजेश ने कहा कि अभी काफी मुकाबले बचे हुए हैं, ऐसे में जूनियर खिलाड़ियों को मौका देना अच्छा होगा। उन्होंने कहा "मैं यह नहीं कह रहा कि हम बहुत सारे युवाओं को सीधे टीम में लाएंगे, लेकिन कोर ग्रुप में उनके शामिल होने से उन्हें और मौके मिलेंगे। हम इस साल की शुरुआत एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों से पहले प्रो लीग से कर रहे हैं। हमें लगभग 16 मैच मिलेंगे और संभवत: एशियाई कप होगा और यही वह मंच है जहां हम युवाओं को आजमा सकते हैं, उन्हें टूर्नामेंट खेलने का मौका दे सकते हैं।"

पेरिस ओलंपिक में जगह बनाना पहला लक्ष्य 
श्रीजेश ने कहा, "कुछ मौकों पर आपको युवा खिलाड़ियों को मौका देना होगा। यह साल अच्छा रहेगा क्योंकि वे सीनियर खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीख सकते हैं। हमारे लिए पहला लक्ष्य पेरिस के लिए क्वालीफाई करना है, इसलिए एशियाई खेल सबसे बड़ी चुनौती है और उसके बाद विश्व कप दूसरा महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है। प्रशिक्षण और जिस तरह से हम अभी खेल रहे हैं, हमने नई रणनीतियों को लागू किया है।"


भारत अगले साल जनवरी में एफआईएच पुरुष विश्व कप की मेजबानी करेगा। इस पर उन्होंने कहा, "विश्व कप के बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि अभी एशियाई खेलों पर ध्यान दिया जा रहा है। लेकिन हम भुवनेश्वर में टॉप चार में जगह बनाने पर ध्यान दे रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed