फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   former indian hockey forward sandeep michael dies at the age of 33

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व फॉरवर्ड संदीप का 33 की उम्र में निधन, दिमागी समस्या से जूझ रहे थे

Fri, 23 Nov 2018 06:47 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Nov 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
former indian hockey forward sandeep michael dies at the age of 33
संदीप माइकल

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व फॉरवर्ड खिलाड़ी संदीप माइकल का शुक्रवार को अनजान न्यूरोलॉजिकल बीमारी के कारण निधन हो गया। 33 वर्षीय संदीप को 18 नवंबर को एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वह कोमा में गए और फिर उससे उबर नहीं पाए।

विज्ञापन


कर्नाटक राज्य हॉकी एसोसिएशन सचिव के कृष्ण मूर्ति ने पीटीआई से कहा, 'संदीप का आज दोपहर को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह दिमागी समस्या से जूझ रहे थे और 18 नवंबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कोमा में चले गए और फिर होश में नहीं लौटे। माइकल का अंतिम संस्कार शनिवार को सिंगापुर गिरिजाघर के कब्रिस्तान में होगा।'
विज्ञापन


माइकल के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि 2003 जूनियर एशिया कप में भारत को खिताब दिलाना है। उन्हें टूर्नामेंट के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी के खिताब से भी नवाजा गया था। उन्होंने पाकिस्तान और कोरिया के खिलाफ कड़े मुकाबलों में गोल किए थे। मूर्ति ने कहा, 'संदीप में किसी भी जगह और एंगल से गोल करने की क्षमता थी। उनकी यह शैली उन्हें कोच का चहेता बना देती थी और फैंस भी उन्हें बहुत प्यार करते थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मूर्ति ने आगे बताया कि संदीप के पिता जॉन माइकल राज्य स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ी जबकि मां एलामेलु ट्रैक एंड फील्ड की एथलीट और खो-खो खिलाड़ी रह चुकी हैं। माइकल के छोटे भाई विनीत भी हॉकी खेल चुके हैं व 2002 सब-जूनियर नेशनल्स में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 

माइकल को 2003 में ऑस्ट्रेलिया में सीनियर स्तर के टूर्नामेंट से लोकप्रियता मिली। मूर्ति ने कहा, 'इस टूर्नामेंट में संदीप को धनराज पिल्लै की जगह बतौर स्थानापन्न खिलाड़ी मैदान में उतारा गया था। तब उन्होंने दो गोल करके काफी प्रभावित किया था। कोच राजिंदर सिंह ने पिल्लै को इसलिए आराम दिया ताकि संदीप को अंतरराष्ट्रीय खेल का अनुभव हासिल हो।'


बकौल मूर्ति, 'मुझे अभी भी याद है कि पिल्लै ने संदीप के शानदार गोल की तारीफ की और कहा यह खूबसूरत गोल था और इसे बहुत ही अच्छे ढंग से किया गया। संदीप ने 2001 में मलयेशिया के इपोह में अंडर-18 एशिया कप में देश के लिए डेब्यू किया। तब उन्होंने जुगराज सिंह के नेतृत्व में डेब्यू किया था। वह भारतीय विकसित टीमों का भी हिस्सा रहे, जिसने 2002 और 2003 में अखबर-एल-योम कप प्रतियोगिता में क्रमश: गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल जीते।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed