फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Former Hockey Player Balbir Singh Khullar Passed Away

पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह खुल्लर का निधन

Sun, 01 Mar 2020 03:42 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 01 Mar 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
Former Hockey Player Balbir Singh Khullar Passed Away
national women hockey

पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह खुल्लर का निधन हो गया है। हॉकी इंडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। बलबीर 77 साल के थे और 1968 में ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। हॉकी इंडिया ने ट्वीट किया कि हमें अपने पूर्व हाकी खिलाड़ी और दो बार ओलंपिक पदक विजेता टीम के सदस्य रहे बलबीर सिंह खुल्लर की मौत का दुख है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। इस दुख के समय में हॉकी इंडिया की ओर से हमारी प्रार्थनाएं बलबीर सिंह खुल्लर और उनके मित्रों के साथ हैं। पंजाब के जालंधर जिले के संसारपुर में जन्में बलबीर ने 1963 में फ्रांस के लियोन में भारत की ओर से पदार्पण किया।

उन्होंने भारतीय टीम में इनसाइड फारवर्ड के रूप में प्रतिष्ठा हासिल की और बेल्जियम, इंग्लैंड, नीदरलैंड और पश्चिम जर्मनी जैसे देशों का दौरा किया। बलबीर 1966 में बैंकाक एशियाई खेलों में स्वर्ण और 1968 में मैक्सिको में हुए ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed