फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   FIH Olympic Qualifiers: manpreet singh rani rampal to lead Indian teams

ओलंपिक क्वालीफायर में भारतीय हॉकी टीम की कमान मनप्रीत और रानी के हाथों में 

Sat, 19 Oct 2019 07:37 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 19 Oct 2019 07:37 AM IST
विज्ञापन
FIH Olympic Qualifiers: manpreet singh rani rampal to lead Indian teams
मनप्रीत और रानी - फोटो : सोशल मीडिया

हॉकी इंडिया ने आगामी एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर के लिए शुक्रवार को पुरूष और महिला टीम की घोषणा की। 18 सदस्यीय पुरूष टीम की कप्तानी मनप्रीत सिंह करेंगे जबकि फारवर्ड एस वी सुनील उप कप्तान होंगे। 

विज्ञापन


वहीं इंग्लैंड दौरे पर गई महिला टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है जिसकी कप्तान रानी होंगी जबकि उप कप्तान गोलकीपर सविता होंगी। भारतीय पुरुष और महिला टीमें ओड़िशा के भुवनेश्वर में एक और दो नवंबर को अपनी प्रतिद्वंद्वियों से भिड़ेंगी। 
विज्ञापन


आठ बार के ओलंपिक चैंपियन भारत (एफआईएच विश्व रैंकिंग पांच) का सामना रूस (22 रैंकिंग) से होगा। महिला टीम (नौ रैंकिंग) की भिड़ंत अमेरिकी महिला टीम से होगी जिसकी रैंकिंग 13 है। पुरूष टीम में दो गोलकीपर पी आर श्रीजेश और कृष्ण बहादुर पाठक हैं। कप्तान मनप्रीत फारवर्ड पंक्ति की अगुआई करेंगे जिसमें मंदीप सिंह, आकाशदीप सिंह और रमनदीप सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरूष मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा, 'बेल्जियम में दौरे की अच्छी तैयारियों के बाद इस टूर्नामेंट के लिये सर्वश्रेष्ठ 18 खिलाड़ियों का चयन करना काफी मुश्किल था। हमने बेहद संतुलित टीम चुनी है।' उन्होंने कहा, 'अब हमें रूस के खिलाफ अपनी रणनीतियों पर ध्यान देने की जरूरत होगी और सुनिश्चित करना होगा कि एक और दो नवंबर को हम मैदान पर सर्वश्रेष्ठ टीम उतारें।' 

महिला टीम कोच शोर्ड मारिन ने कहा, 'हमारी अच्छी संतुलित टीम है जिसमें खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। अभ्यास दौरे पर जिन खलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, उनका लय में रहना अहम है। अब हमारा ध्यान यह सुनिश्चित करना है कि दोनों मैचों में अमेरिका के खिलाफ कोई भी गलती नहीं करें।' क्वालीफायर के विजेता से 2020 टोक्यो ओलंपिक में स्थान सुनिश्चित होगा।

पुरूष टीम : मनप्रीत सिंह (कप्तान), पीआर श्रीजेश, कृष्ण बहादुर पाठक, हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, सुरेंदर कुमार, गुरिंदर सिंह, रूपिंदर पाल सिंह, अमित रोहिदास, नीलकंठ शर्मा, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, ललित कुमार उपाध्याय, एसवी सुनील, मनदीप सिंह, आकाशदीप सिंह, रमनदीप सिंह और सिमरनजीत सिंह।

महिला टीम : रानी रामपाल (कप्तान), सविता, रजनी इतिमारपू, दीप ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर, रीना खोखर, सलीमा टेटे, सुशीला चानू पुखरंबम, निक्की प्रधान, मोनिका, नेहा गोयल, लिलिमा मिंज, नमिता टोप्पो, वंदना कटारिया नवनीत कौर, लालरेमसियामी, नवजोत कौर और शर्मिला देवी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed