{"_id":"62064b555c8ddd42e3155399","slug":"fih-hockey-pro-league-jugraj-singh-slams-hat-trick-as-india-beats-south-africa-10-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIH Hockey Pro League: जुगराज सिंह ने लगाई गोल की हैट्रिक, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 10-2 से दी करारी शिकस्त","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
FIH Hockey Pro League: जुगराज सिंह ने लगाई गोल की हैट्रिक, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 10-2 से दी करारी शिकस्त
Fri, 11 Feb 2022 05:11 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 11 Feb 2022 05:11 PM IST
सार
युवा ड्रैग फ्लिकर जुगराज सिंह की हैट्रीक की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में 10-2 से करारी शिकस्त दी। भारतीय टीम की यह एफआईएच हॉकी प्रो लीग में दूसरी जीत है।
विज्ञापन
भारतीय ह़़ॉकी टीम
- फोटो : ANI
विस्तार
युवा ड्रैग फ्लिकर जुगराज सिंह की हैट्रीक की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में 10-2 से करारी शिकस्त दी। भारतीय टीम की यह एफआईएच हॉकी प्रो लीग में दूसरी जीत है। इससे पहले टीम ने फ्रांस को 5-0 से हराया था।
विज्ञापन
भारत की तरफ से सबसे पहले हरमनप्रीत सिंह ने दुसरे मिनट में गोल कर टीम का खाता खोला और इसके बाद अपना दूसरा अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे जुगराज ने लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर को सफलता से गोल में तब्दील किया। उन्होंने सबसे पहले चौथे मिनट में गोल किया और फिर छठे मिनट में अपना दूसरा गोल दागा। जुगराज यहीं नहीं रूके और 23वें मिनट में अपना तीसरा गोल भी कर दिया।
विज्ञापन
जुगराज के अलावा गुरसाहीबजीत सिंह (24वें, 36वें मिनट), दिलप्रीत सिंह (25वें, 58वें मिनट) और मनदीप सिंह (27वें मिनट) ने गोल किए। भारतीय टीम पूरी तरह से दक्षिण अफ्रीका के ऊपर हावी रही और मैच में कुल 12 पेनल्टी कॉर्नर किए।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डेनिएल बेल (44वें मिनट) और रिचर्ड पॉट्ज (45वें मिनट) ने गोल किए।