{"_id":"633f506497faa571d13d6351","slug":"fih-award-graham-reid-and-shopman-coach-of-the-year-indian-men-s-and-women-s-hockey-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIH Award : ग्राहम रीड और शॉपमैन साल के सर्वश्रेष्ठ कोच, भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम को दिलाई कामयाबी","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
FIH Award : ग्राहम रीड और शॉपमैन साल के सर्वश्रेष्ठ कोच, भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम को दिलाई कामयाबी
Fri, 07 Oct 2022 03:32 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 07 Oct 2022 03:32 AM IST
सार
लगातार दूसरी बार रीड ने यह पुरस्कार अपने नाम किया है, जबकि भारतीय कोच शुआर्ड मारिन ने पिछले सत्र का महिला टीम के लिए एफआईएच साल के सर्वश्रेष्ठ कोच का पुरस्कार जीता था।
विज्ञापन
ग्राहम रीड और शॉपमैन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम के कोच ग्राहम रीड और यानेके शॉपमैन बृहस्पतिवार को अपने वर्गों में एफआईएच के साल के सर्वश्रेष्ठ कोच चुने गए। लगातार दूसरी बार रीड ने यह पुरस्कार अपने नाम किया है, जबकि भारतीय कोच शुआर्ड मारिन ने पिछले सत्र का महिला टीम के लिए एफआईएच साल के सर्वश्रेष्ठ कोच का पुरस्कार जीता था।
ऑस्ट्रेलिया के रीड के मार्गदर्शन में भारत ने नई ऊंचाइयां छुईं जिसमें 41 साल के अंतराल बाद 2021 में टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतना शामिल रहा। भारत ने इसके अलावा 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में एक रजत पदक जीता, जबकि ऑस्ट्रेलिया में पिछले चरण में टीम पोडियम स्थान से चूक गई थी।
भारत ने 2021-22 में एफआईएच हॉकी प्रो लीग में पहला पूर्ण सत्र खेला और पोडियम स्थान हासिल किया। टीम नीदरलैंड और बेल्जियम के बाद तीसरे स्थान पर रही। भारतीय टीम इसमें 62 गोल करने में सफल रही जो किसी भी टीम द्वारा किये गये इस सत्र में ही नहीं बल्कि प्रो लीग के इतिहास में सर्वाधिक गोल हैं।
विज्ञापन
अप्रैल 2019 में टीम के मार्गदर्शन की जिम्मेदारी संभालने वाले रीड उस भारतीय पुरूष हॉकी टीम के भी कोच थे जिन्होंने इस साल लुसाने में शुरुआती एफआईएच हॉकीफाइव्स जीता था, जिसमें टीम ने प्रत्येक मैच जीते।