फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Ex Indian hockey coach Ramesh Parameswaran applies for Dronacharya award

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सहायक कोच रमेश परमेश्वरन ने द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए आवेदन किया

Wed, 17 Jun 2020 04:39 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 17 Jun 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
Ex Indian hockey coach Ramesh Parameswaran applies for Dronacharya award
रमेश परमेश्वरन - फोटो : ट्विटर

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सहायक कोच रमेश परमेश्वरन ने खेल प्रशिक्षकों को दिए जाने वाले देश के सर्वोच्च सम्मान द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए आवेदन किया है। हॉकी इंडिया ने बीजे करियप्पा और रोमेश पठानिया के नाम की सिफारिश द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए की है जबकि परमेश्वरन ने हॉकी कर्नाटक के जरिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए आवेदन करने का फैसला किया।

विज्ञापन


इस 70 वर्षीय कोच ने कहा, 'यह मेरे लिए जूनियर खिलाड़ी से लेकर राष्ट्रीय कोच बनने तक लंबी, शानदार और संतोषजनक यात्रा रही। मेरे जीवन में भी उतार चढ़ाव आए, हार और जीत मिली, लेकिन कुल मिलाकर यह मेरे पास सबसे अच्छा अनुभव है।'
विज्ञापन


परमेश्वरन 2015 से कर्नाटक हॉकी अकादमी में कोच हैं जहां वह युवा खिलाड़ियों को तराश रहे हैं। द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए आवेदन करने के उनके फैसले को पूर्व खिलाड़ियों जैसे 1980 की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता टीम के कप्तान वासुदेवन भास्करन, पूर्व राष्ट्रीय कोच एमके कौशिक, दिलीप टिर्की, आशीष बलाल और अन्य का समर्थन मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed