{"_id":"5c1fc36cbdec2256c106dd37","slug":"dilip-tirkey-says-need-to-develop-world-class-drag-flickers","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय हॉकी के लिए विश्वस्तरीय ड्रैग फ्लिकर्स की जरूरत : टिर्की ","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
भारतीय हॉकी के लिए विश्वस्तरीय ड्रैग फ्लिकर्स की जरूरत : टिर्की
Sun, 23 Dec 2018 10:48 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 23 Dec 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
Dilip Tirkey
पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम ने हॉकी विश्व कप में इतिहास दोहराने का स्वर्णिम मौका गंवा दिया। भारतीय हॉकी की भविष्य की योजनाओं पर उन्होंने विश्वस्तरीय ड्रैग फ्लिकर्स तैयार करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
रुपिंदर पाल सिंह की अनुपस्थिति में भारत के पास हरमनप्रीत, अमित रोहिदास और वरुण कुमार के रूप में तीन ड्रैग फ्लिकर्स थे लेकिन उनकी पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने की दर सिर्फ 30.7 प्रतिशत थी।
विज्ञापन
टिर्की ने कहा कि हमें विश्वस्तरीय ड्रैग फ्लिकर्स की जरूरत है। हमारे पास अभी हरमनप्रीत, रोहिदास और वरुण हैं। हमें उन पर ध्यान देने की जरूरत है। हमें महत्वपूर्ण मैचों में 60 से 70 प्रतिशत पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलना होगा। भारत अपने पूल में शीर्ष पर रहा था लेकिन वह क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड से 1-2 से हार गया था।
विज्ञापन