फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   dhanraj pillay says right to remove oltmans from chief coach of hockey team

हॉकी के दिग्गजों ने चीफ कोच ओल्टमैंस की बर्खास्तगी को उचित ठहराया 

Sun, 03 Sep 2017 01:27 PM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह
सत्येन्द्र पाल सिंह Updated Sun, 03 Sep 2017 01:27 PM IST
विज्ञापन
dhanraj pillay says right to remove oltmans from chief coach of hockey team
ओल्टमैंस - फोटो : The indian express
हॉकी के दिग्गजों ने चीफ कोच ओल्टमैंस की बर्खास्तगी को उचित ठहराया है। नीदरलैंड के ओल्टमैंस को पुरुष हॉकी टीम के चीफ हॉकी कोच के पद से हटाए जाने पर अमर उजाला से बातचीत में भारत के पूर्व ओलंपियन ओलंपियन अशोक कुमार सिंह ,धनराज पिल्लै, राजिंदर सिंह सीनियर, जफर इकबाल, महाराज कृष्ण कौशिक ने इसे सही फैसला बताया है। हॉकी इंडिया हाई परफॉर्मेंस एंड डेवलेपमेंट कमेटी की शनिवार को खतम तीन दिवसीय बैठक में ओल्टमैंस को पद से हटाने का फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन

'विदेशी कोच पर खर्च करना फिजूल है' 

dhanraj pillay says right to remove oltmans from chief coach of hockey team
इंडियन हॉकी टीम - फोटो : ANI
सभी ने एक सुर से कहा कि भारत के लिए विदेशी कोच बड़े सपने दिखाते हैं लेकिन नतीजों के नाम पर वे कुछ खास नहीं करते हैं और भारतीय हॉकी टीम के लिए आज भी भारतीय कोच ही सबसे बेहतर है। राजिंदर सिंह सीनियर और बलदेव सिंह ने कहा कि विदेशी कोच पर खर्च करना फिजूल है और भारत की महिला हॉकी टीम के चीफ कोच पद से नीदरलैंड के सोएर्ड मराइन को भी तुरंत पद से हटा देना चाहिए, क्योंकि उनके मार्गदर्शन में भी टीम का प्रदर्शन खासा निराशाजनक रहा है। उल्लेखनीय है कि मराइन की भारत के चीफ हॉकी कोच के पद से छुट्टी भी लगभग तय नजर आ रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

'अब कोई बेहतर ही चीफ कोच बने'

dhanraj pillay says right to remove oltmans from chief coach of hockey team
इंडियन हॉकी टीम - फोटो : SELF
जफर इकबाल ने कहा कि अगर कमजोर प्रदर्शन के आधार पर ओल्टमैंस को भारत की सीनियर हॉकी टीम के चीफ कोच के पद से हटाया गया तो फिर जूनियर हॉकी विश्व कप जितवाने वाले चीफ कोच को उनके पद से हटाना समझ में नहीं आया। ऐसे अलग मापदंड का जवाब तो हॉकी इंडिया ही दे सकती है। इसकी हकीकत तो हॉकी इंडिया को ही मालूम होगी। उन्होंने उम्मीद जताई अब हॉकी इंडिया टीम के लिए किसी बेहतर को चीफ कोच के  रूप में चुनेगी।
 
विज्ञापन

पिल्लै ने कहा,चीफ कोच को पद से हटाए जाने पर मिली खुशी 

dhanraj pillay says right to remove oltmans from chief coach of hockey team
हॉकी वर्ल्ड कप - फोटो : amar ujala
देश के पूर्व हॉकी ओलंपिक चैंपियन धनराज पिल्लै ने कहा कि ओल्‍टमैंस को हॉकी के चीफ कोच पद से हटाए जाने पर वह खुश हैं। पिल्लै ने कहा कि  रोलैंट ओल्टमैंस ने रियो ओलंपिक हो या कोई और अन्य किसी बड़े टूर्नामेंट की बात हो, भारत की असफलता के बाद ज्यादातर यही कहा कि इससे सबक लेकर अगले टूर्नामेंट में बढ़िया खेलेंगे। वे बराबर बड़े-बड़े सपने दिखाते रहे लेकिन नतीजे के लिहाज से एकदम नाकाम रहे। उन्हें भारत के चीफ कोच के पद से हटाए जाने से मैं बहुत खुश हूं। हमारी टीम उनके मार्गदर्शन में मलयेशिया और कनाडा तक हाल ही में हार गई। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि हम 2020 के ओलंपिक में बढ़िया खेलेंगे। खुशी है कि हॉकी इंडिया की और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की आंखे खुल गई। पूर्व ओलंपियन ने कहा कि हरेन्द्र सिंह ने जूनियर हॉकी टीम को बतौर कोच जूनियर हॉकी विश्व कप जिताया। वह भारतीय हॉकी टीम के चीफ कोच के लिए सबसे बेहतर विकल्प हैं। 

कमेटी की बैठक में कुल 24 सदस्य शामिल थे

dhanraj pillay says right to remove oltmans from chief coach of hockey team
हॉकी वर्ल्ड कप - फोटो : amar ujala
कमेटी की बैठक में पूर्व हॉकी धुरंधरों और हॉकी इंडिया के शीर्ष अधिकारियों सहित कुल 24 सदस्य शामिल थे। इस बैठक में भारत की मौजूदा सीनियर हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह, सरदार सिंह और पीआर श्रीजेश जैसे सीनियर खिलाड़ी और खुद रोलैंट ओल्टमैंस भी मौजूद थे। बैठक में भारत के लंदन में हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल टूर्नामेंट और यूरोप दौरे में प्रदर्शन पर तो चर्चा की ही गई। साथ ही 2018 में एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल और विश्व कप तथा 2020 में टोक्यो ओलंपिक जैसे अहम आगामी टूर्नामेंट में भारतीय टीम के पदक जीतने की मजबूत दावेदारी पर भी चर्चा की गई। बैठक में हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर और हॉकी इंडिया की चयन समिति से सीनियर कोर ग्रुप के सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विस्तृत आकलन करने और जिन सीनियर खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है उनकी जगह प्रतिभा सम्पन्न नौजवान खिलाड़ियों को शामिल करने की ताकीद की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed