{"_id":"5ac8648b4f1c1bc6618b5f2a","slug":"cwg-2018-india-vs-pakistan-mens-hockey-pool-b-match-ends-in-a-2-2-draw-in-gold-coast","type":"story","status":"publish","title_hn":"CWG 2018: 7 सेकंड में पलटी बाजी, हॉकी में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 2-2 से रहा ड्रॉ","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
CWG 2018: 7 सेकंड में पलटी बाजी, हॉकी में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 2-2 से रहा ड्रॉ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
कॉमनवेल्थ गेम्स के तीसरे दिन शनिवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम और उसके चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के बीच का मुकाबला 2-2 से ड्रा रहा। अंतिम 7 सेकंड में बाजी पलट गई और पाकिस्तान को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे उसने गोल में तब्दिल कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। भारत की तरफ से दिलप्रीत ने 13वे और हरमनप्रीत ने 19वें मिनट में गोल किया।
विज्ञापन
पुल बी के मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही पाकिस्तान पर अपना दबाव बनाए रखा। पहले हाफ में भारत की तरफ से पहला गोल दिलप्रीत सिंह ने किया। वहीं, दूसरे हाफ में भारत ने एक और गोल दागा। यह गोल ने भारत की तरफ से हरमनप्रीत ने 19वें मिनट में किया। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान पर हाफ टाइम तक 2-0 से बढ़त बनाई।
विज्ञापन
तीसरे हाफ में पाकिस्तान ने जोरदार वापसी करते हुए एक गोल किया। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद इरफान जूनियर ने यह गोल 38वें मिनट में किया। वहीं चौथे हाफ में पाकिस्तान को कुल मिलाकर आठ पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वह गोल में तब्दिल नहीं कर पाई। आखिरी वक्त में पाकिस्तान को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे 59वें मिनट में पाकिस्तान ने गोलकर मैच को ड्रॉ कराने में कामयाब रहा।
विज्ञापन