फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Covid 19 cases in indian mens hockey team including coach Graham Reid

Indian Hockey Team: भारतीय हॉकी टीम के शिविर में कोरोना के पांच मामले, दो खिलाड़ी और तीन सपोर्ट स्टाफ संक्रमित

Thu, 30 Jun 2022 02:49 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 30 Jun 2022 02:49 PM IST
सार

भारतीय हॉकी टीम के शिविर में कोरोना के मामले आने बाद खिलाड़ियों की तैयारी भी प्रभावित हुई है। सभी संक्रमितों को आइसोलेशन में रखा गया है। टीम के कोच ग्राहम रीड भी संक्रमित पाए गए हैं। 
 

विज्ञापन
Covid 19 cases in indian mens hockey team including coach Graham Reid
कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय हॉकी टीम के स्ट्राइकर गुजरंत और कोच ग्राहम रीड सहित पांच सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारी कर रही टीम के शिविर में दो खिलाड़ी और तीन सपोर्ट स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए जाने से तैयारी प्रभावित हुई हैं। सभी संक्रमितों को आइसोलेशन में रखा गया है। बुधवार की सुबह टीम के सभी सदस्यों का आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया था, जिसमें पांच सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन


सभी संक्रमितों के अंदर कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए हैं। हॉकी इंडिया ने मामले की जनाकरी देते हुए बताया कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की तैयारी कर रही टीम के दो खिलाड़ी और तीन सपोर्ट स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हॉकी इंडिया ने किसी खिलाड़ी का नाम नहीं लिया, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि टीम के स्ट्राइकर गुजरंत और कोच ग्राहम रीड संक्रमित हैं। उनके अलावा टीम के वीडियो एनालिस्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 
विज्ञापन

शिविर में शामिल हैं कई दिग्गज खिलाड़ी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की तैयारी कर रहे 31 खिलाड़ियों के शिविर में गोलकीपर पीआर श्रीजेस, मनप्रीत सिंह, पवन, ललित कुमार उपाध्याय, हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार और अमित रोहिदास जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी साई कैंपस में ट्रेनिंग कर रहे हैं। 

ये सभी खिलाड़ी एफआईएच हॉकी प्रो लीग में बेल्जियम और नीदरलैंड के खिलाफ मैच के बाद यहां एकत्रित हुए थे और तैयारी कर रहे हैं। यह शिविर 23 जुलाई को समाप्त होगा। इसके बाद भारतीय हॉकी टीम कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए बर्मिंघम रवाना होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed