फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Corona positive hockey player Mandeep singh shifted to hospital, condition is stable

कोरोना पॉजिटिव भारतीय हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Tue, 11 Aug 2020 10:46 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 11 Aug 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
Corona positive hockey player Mandeep singh shifted to hospital, condition is stable
मनदीप सिंह - फोटो : पीटीआई

कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए भारतीय हॉकी टीम के फारवर्ड मनदीप सिंह को खून में ऑक्सीजन का स्तर गिरने के बाद बेंगलुरू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भारतीय हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह कोरोना पॉजिटिव, नहीं दिख रहे हैं लक्षण
विज्ञापन


बीस अगस्त से शुरू हो रहे राष्ट्रीय शिविर के लिए बेंगलुरू पहुंचने पर मनदीप और पांच अन्य भारतीय खिलाड़ियों को पिछले हफ्ते कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था। इन पांच खिलाड़ियों में कप्तान मनप्रीत सिंह, डिफेंडर सुरेंदर कुमार और जसकरण सिंह, ड्रैगफ्लिकर वरूण कुमार और गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हॉकी कैंप में पहुंचा कोरोना: भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह समेत पांच खिलाड़ी मिले पॉजिटिव

साई ने बयान में कहा, '10 अगस्त (सोमवार) की रात को जांच के दौरान पता चला कि मनदीप सिंह के खून में ऑक्सीजन का स्तर सामान्य से कम है जो इस बात का संकेत है कि वह कोविड के मामूली स्तर से औसत स्तर की ओर बढ़ रहे हैं। परिसर में मौजूद साइ अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एहतियाती कदम के तौर पर उन्हें एसएस स्पर्श मल्टीस्पेशियेलिटी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed