{"_id":"5ac89afe4f1c1bd4618b5f73","slug":"commonwealth-games-2018-due-to-this-fault-india-loss-the-match-in-hockey","type":"story","status":"publish","title_hn":"CWG 2018: भारत, पाकिस्तान को आसानी से हरा देता, अगर नहीं करता ये गलती","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
CWG 2018: भारत, पाकिस्तान को आसानी से हरा देता, अगर नहीं करता ये गलती
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 07 Apr 2018 03:51 PM IST
विज्ञापन
कॉमनवेल्थ गेम्स 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमनवेल्थ गेम्स के तीसरे दिन शनिवार को खेले गए हॉकी मुकाबले में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 2-2 से ड्रॉ पर छूटा। मगर एक चूक की वजह से भारत को यह सफलता हाथ नहीं लग पाई। दरअसल, मुकाबले के चौथे हाफ के 59वें मिनट में पाकिस्तान की तरफ से पेनल्टी कॉर्नर द्वारा किए गोल को भारत के गोलकीपर पीआर श्रीजेश नहीं रोक पाए और यह मैच 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ। पाकिस्तान की तरफ से यह महत्वपूर्ण गोल अली मुबाशर ने किया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही पाकिस्तान पर अपना दबाव बनाए रखा। भारत की तरफ से दिलप्रीत सिंह ने पहला गोल 13वें मिनट में किया। दिलप्रीत अपना पहला मुकाबला खेल रहे थे। कॉमनवेल्थ में उनका यह पहला मुकाबला था। वहीं, भारत की तरफ से पेनल्टी कॉर्नर पर दूसरा गोल 19वें मिनट में हरमनप्रीत ने किया।
विज्ञापन
तीसरे हाफ में पाकिस्तान ने जोरदार वापसी करते हुए एक गोल किया। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद इरफान जूनियर ने यह गोल 38वें मिनट में किया। वहीं, चौथे हाफ में पाकिस्तान को कुल मिलाकर आठ पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वह गोल में तब्दिल नहीं कर पाई। मगर आखिरी वक्त में पाकिस्तान को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे 59वें मिनट में पाकिस्तान ने गोलकर मैच को ड्रॉ कराने में कामयाब रहा। बता दें कि हमेशा से ही भारत और पाकिस्तान का मुकाबला कांटो के टक्कर का रहा। यह मुकाबला भी कुछ इसी तरह का था, जिसमें दर्शकों की सांसे अटक गई थी।
विज्ञापन