फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   champions trophy indian hockey team will play first match against pakistan

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का पहला मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाक के साथ, ऐसा रहेगा पूरा शेड्यूल

Thu, 15 Mar 2018 08:29 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Mar 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
champions trophy indian hockey team will play first match against pakistan
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : file

ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना, विश्व कप और हॉकी वर्ल्ड लीग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, ओलंपिक रजत पदक विजेता बेल्जियम, एशियाई चैंपियन भारत, मेजबान यूरोपीय चैंपियन नीदरलैंड और तीन बार चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुकी पाकिस्तान की टीम ब्रेडा (नीदरलैंड) में 23 जून से 1 जुलाई तक होने वाली पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी 2018 में शिरकत करेंगे। 

विज्ञापन


नौ दिन चलने वाले इस टूर्नामेंट में 25 जून को विश्राम का दिन है। इसमें शिरकत करने वाली सभी छहों टीमें लीग में एक दूसरे से भिड़ेंगी। दुनिया की शीर्ष छह टीमों की पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी का यह आखिरी संस्करण होगा। इस टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ (एफआईएच) ने बृहस्पतिवार को की। 
विज्ञापन


चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत पाकिस्तान ने की थी। पहली चैंपियंस ट्रॉफी 1978 में आयोजित की गई थी। भारत में 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप से पहले यह चैंपियंस ट्रॉफी इसमें शिरकत करने वाली सभी छह टीमों के लिए एक दूसरे के खिलाफ खेलने का आखिरी मौका होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मैच चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच 23 जून को खेला जाएगा। पहले दिन बाकी दो अन्य मैचों नीदरलैंड का मुकाबला अर्जेंटीना से होगा जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम बेल्जियम से भिड़ेगी। 

भारत की टीम अपना दूसरा मैच 24 जून को अर्जेंटीना से, तीसरा मैच27 जून ऑस्ट्रेलिया से, चौथा मैच 28 जून को बेल्जियम तथा पांचवां मैच मेजबान नीदरलैंड के खिलाफ 30 जून को खेलेगी। फाइनल 1 जुलाई को खेला जाएगा और इसी दिन तीसरे-चौथे और पांचवें - छठे स्थान के मैच भी खेले जाएंगे। 


नीदरलैंड ने मेजबान होने के नाते, अर्जेंटीना ने ओलंपिक चैंपियन और ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप और हॉकी वल्र्ड चैंपियन के नाते सीधे इस चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वॉलिफाई किया है। बाकी तीन यानी बेल्जियम, भारत और पाकिस्तान की टीम को एफआईएच के कार्यकारी बोर्ड ने चैंपियंस ट्रॉफी में शिरकत करने के लिए आमंत्रित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed