{"_id":"5b2d939f4f1c1b6d4d8b8091","slug":"champions-trophy-hockey-2018-indian-face-pakistan-in-opener","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी: पाकिस्तान के खिलाफ जीत से आगाज करना चाहेगा भारत","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी: पाकिस्तान के खिलाफ जीत से आगाज करना चाहेगा भारत
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 23 Jun 2018 05:59 AM IST
विज्ञापन
बारत बनाम पाकिस्तान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछली बार का उपविजेता भारत ब्रेडा (नीदरलैड) में आखिरी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में अपने अभियान का आगाज शनिवार को चिर प्रतिद्वंद्वी दुनिया की 13वें टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैच से करेगा। बेंगलुरू में लगातार दो राष्ट्रीय हॉकी शिविरों के बाद एफआईएच रैंकिंग में फिलहाल छठे स्थान पर मौजूदा भारत की टीम पूरे विश्वास के साथ दुनिया की शीर्ष आधा दर्जन टीमों के चैंपियंस ट्रॉफी में शिरकत करने गई है।
विज्ञापन
चीफ कोच हरेन्द्र सिंह ने कहा, 'हमारे लिए चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के साथ आगाज कर इसमें बाकी मैचों के लिए रंग में रहना जरूरी है। हम जब पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरते हैं तो भावनाओं में बहने की कोई गुंजाइश नहीं है। हमें पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच को किसी अन्य सामान्य मैच की तरह ही रखना होगा। हमारी भटीम अपनी भावनाओं पर काबू रखने के साथ अपनी रणनीति पर काबिज रही तो उसे पाकिस्तान पर पाने में शनिवार को कोई दिक्कत पेश नहीं आएगी। हमने अच्छी तैयारी की है और हम पाकिस्तान के इस मैच में जीत दर्ज कर पूरे तीन अंक हासिल करने के मकसद से उतरेंगे। हमारी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयारी बहुत अच्छी रही है। हमारा पूरा फोकस ‘स्ट्रक्चर’ के मुताबिक खेल कर हर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अपनी रणनीति को बिना कोई गलती किए मैदान पर अंजाम देने का रहेगा।'
विज्ञापन
पिछले एक बरस में भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 2016 एशियन चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में उसे हरा कर अपना दबदबा कायम रखा ह। भारत ने इसके बाद ने लंदन में हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स में 2017 में शिकस्त दी ही और ढाका में उसे एशिया कप के फाइनल में हरा कर दस बरस फिर खिताब जीता। हां भारत को पाकिस्तान ने गोल्ड कोस्ट एशियाई खेलों में जरूर ड्रॉ पर रोका था। शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ भारत जब खेलने उतरेगा तो भी उसका प्रमुख अस्त्र पेनल्टी कॉर्नर पर उसके ड्रैग फ्लिकर ही होंगे।
विज्ञापन
हरेन्द्र सिंह ने कहा, 'हमारी रक्षापक्ति को इस चैंपियंस ट्रॉफी में चौकस तो रहना ही होगा चतुराई रिखाई देगी। हमारी रक्षापंक्ति को यह कोशिश करनी होगी कि वह पाकिस्तान और अर्जेंटीना को पेनल्टी कॉर्नर हासिल न करने दे। भारत भले ही अर्जेंटीना से पहले तो ओडिशा पुरुष हॉकी वर्ल्ड लीग के फाइनल्स के सेमीफाइनल में और सुलतान अजलान शाह कप में हारी हो लेकिन दोनों ही मौकों पर हालात और टीमें काफी अलग थी। अर्जेंटीना की सबसे ताकत उसका पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलना है। जब हम अर्जेंटीना के खिलाफ रविवार को खेलने उतरेंगे तो हमारी रक्षापंक्ति को पूरी मुस्तैदी दिखाकर उसके पेनल्टी कॉर्नर हासिल करने से रोकना होगा।'