फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Birmingham Commonwealth Games 2022: Indian hockey team to open campaign against Ghana

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स: घाना के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम

Wed, 09 Mar 2022 07:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 09 Mar 2022 07:36 PM IST
सार

भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में घाना की अपेक्षाकृत कमजोर टीम के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पुरुष टीम 31 जुलाई तो महिला टीम 29 जुलाई को अपने पहले मैच में इसी प्रतिद्वंद्वी से भिड़ेगी।
 

विज्ञापन
Birmingham Commonwealth Games 2022: Indian hockey team to open campaign against Ghana
बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में घाना की अपेक्षाकृत कमजोर टीम के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पुरुष टीम 31 जुलाई तो महिला टीम 29 जुलाई को अपने पहले मैच में इसी प्रतिद्वंद्वी से भिड़ेगी।

विज्ञापन


दो बार की रजत पदक विजेता भारतीय पुरुष टीम को इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ पूल बी में रखा गया है। जबकि छह बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और स्कॉटलैंड को पूल ए में रखा गया है। महिलाओं के वर्ग में भारत पूल ए में है जिसमें इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना भी है।
विज्ञापन


भारतीय पुरुष टीम घाना के बाद एक अगस्त को मेजबान और पिछली बार के कांस्य पदक विजेता इंग्लैंड से भिड़ेगा। इसके बाद वह कनाडा (तीन अगस्त) और वेल्स (चार अगस्त) के खिलाफ मैच खेलेगी। वहीं महिला टीम घाना से भिड़ने के बाद वेल्स (30 जुलाई), इंग्लैंड (दो अगस्त) और कनाडा (तीन अगस्त) का सामना करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष और महिला दोनों वर्गों में प्रत्येक पूल से शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। पुरुषों के सेमीफाइनल छह अगस्त को और फाइनल आठ अगस्त को खेला जाएगा। महिलाओं के सेमीफाइनल पांच अगस्त और फाइनल सात अगस्त को होगा।


भारत बर्मिंघम खेलों में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में अपनी ‘ए’ टीम भेजेगा क्योंकि राष्ट्रमंडल खेल के कुछ समय बाद हांगजो में एशियाई खेलों का आयोजन होना है जो पेरिस ओलंपिक 2024 का क्वालीफाईंग टूर्नामेंट भी है। इन दोनों प्रतियोगिताओं का आयोजन 32 दिन के अंतराल में होना है और हॉकी इंडिया एशियाई खेलों के लिए अपने प्रमुख खिलाड़ियों को तरोताजा रखना चाहता है।

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 28 जुलाई से आठ अगस्त के बीच होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed