{"_id":"5cdc3662bdec2207514f2d94","slug":"australia-bounce-back-as-they-defeated-indian-hockey-team-in-fourth-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया की दमदार वापसी, भारतीय हॉकी टीम को 4-0 से रौंदा","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया की दमदार वापसी, भारतीय हॉकी टीम को 4-0 से रौंदा
Wed, 15 May 2019 09:25 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 15 May 2019 09:25 PM IST
सार
मेजबान टीम के लिए गोवर्स व हेवार्ड ने दागे दो-दो गोल
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ऑस्ट्रेलियाई दौरे के चौथे मैच में मेजबान टीम के हाथों 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।
मेजबान टीम की तरफ से ब्लैक गोवर्स और जेरेमी हेवार्ड ने 2-2 गोल किए।
दौरे के पहले तीन मैचों में अजेय रहने वाली दुनिया की पांचवें नंबर की भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने हॉकी का कड़ा सबक सिखाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए गोवर्स ने 15वें और 60वें मिनट, जबकि हेवार्ड ने 20वें और 59वें मिनट में गोल दागे।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगला मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा जो इस दौरे का अंतिम मैच होगा।
भारत ने मैच की अच्छी शुरुआत की थी। उसने शुरू में ऑस्ट्रेलिया पर दबाव भी बनाया। भारत को पांचवें मिनट में ही पेनाल्टी कॉर्नर मिला लेकिन हरमनप्रीत कौर का शॉट रक्षापंक्ति के खिलाड़ी ने ही रोक दिया। खेल के 12वें मिनट में हरमनप्रीत और नीलकांत शर्मा दाएं छोर से गेंद लेकर आगे बढ़े लेकिन इसको अंजाम तक नहीं पहुंचा सके।
ऑस्ट्रेलिया को पहले क्वार्टर के अंतिम क्षणों में पेनाल्टी कॉर्नर मिला जो बाद में पेनाल्टी स्ट्रोक में बदल गया और गोवर्स ने इस पर गोल करने में कोई गलती नहीं की। दूसरे क्वार्टर के पांचवें मिनट में ऑस्ट्रेलिया को लगातार दो पेनाल्टी कॉर्नर मिले। इनमें से दूसरे मौके पर हेवार्ड ने बड़ी खूबसूरती से फ्लिक कर भारतीय गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक के दाईं तरफ से गेंद गोल में डाली