फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Australia beat India 5-2 to win two-match Test series 2-0

भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से जीती टेस्ट सीरीज

Fri, 17 May 2019 06:47 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 17 May 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
Australia beat India 5-2 to win two-match Test series 2-0
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने विश्व में नंबर दो ऑस्ट्रेलिया के हाथों 2-5 की शिकस्त के साथ शुक्रवार को यहां अपने ऑस्ट्रेलियाई दौरे का अंत किया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रेंट मिटन (11वें और 24वें मिनट), फ्लिन ओगिलवी (तीसरे मिनट), ब्लैक गोवर्स (28वें मिनट) और टिम ब्रांड (43वें मिनट) ने गोल किए। भारत के लिए नीलकांत शर्मा (12वें) और रूपिंदरपाल सिंह (53वें मिनट) ने गोल दागे। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे मिनट में ही गोल करके बढ़त हासिल कर ली।

विज्ञापन


भारत को आठवें मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला जिसे नीलकांत ने खराब कर दिया। ऑस्ट्रेलिया को दसवें मिनट में पहला पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन भारत ने उस पर गोल नहीं होने दिया लेकिन अगले मिनट में ट्रेंट मिटन ने भारतीय रक्षकों की गलती का फायदा उठाकर स्कोर 2-0 कर दिया। भारत ने हालांकि तुरंत ही मौका बनाया। गुरशाहबजीत ने सर्किल में पास दिया और मिडफील्डर नीलकांत उस पर गोल करने में सफल रहे।
विज्ञापन


दूसरे हाफ के शुरू में भारत ने गेंद पर अधिक कब्जा रखा। उसे 23वें मिनट में मौका मिला था लेकिन विवेक सागर प्रसाद के पास पर मनदीप सिंह गोल नहीं कर पाए। इसके बाद हालांकि मिटन ने अपना दूसरा और ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरा गोल दाग दिया। ऑस्ट्रेलिया को 28वें मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला जिसे गोवर्स ने गोल में बदला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे क्वार्टर में दबदबा बनाए रखा। अम्मान कुरैशी के पास 43वें मिनट में गोल करने का बेहतरीन मौका था लेकिन जोहान ड्रस्ट ने बहुत अच्छा बचाव किया। ऑस्ट्रेलिया ने जवाबी हमला किया जिस पर टिम ब्रांड स्कोर 5-1 करने में सफल रहे। भारत ने आखिर में 53वें मिनट में दूसरा गोल किया। रूपिंदर ने पेनल्टी कार्नर पर यह गोल दागा लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed