{"_id":"5c11a469bdec2241b5203fde","slug":"australia-and-england-through-to-the-hockey-world-cup-2018-semi-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी विश्व कप 2018: फ्रांस को हराकर ऑस्ट्रेलिया तो इंग्लैंड अर्जेंटीना को हराकर सेमीफाइनल में","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
हॉकी विश्व कप 2018: फ्रांस को हराकर ऑस्ट्रेलिया तो इंग्लैंड अर्जेंटीना को हराकर सेमीफाइनल में
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 13 Dec 2018 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीतने वाली फ्रांस की टीम का हॉकी विश्व कप में अभियान बुधवार को क्वार्टर फाइनल में पिछली दो बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के हाथों 3 – 0 से मिली हार के साथ ही समाप्त हो गया।
विज्ञापन
इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया रिकार्ड 11वीं बार विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंच गया है और उसके पास खिताब की हैट्रिक लगाने का सुनहरा मौका है।
दुनिया की नंबर एक और 20वीं रैंकिंग वाली टीम के बीच यह मुकाबला वैसे ही बेमेल था लेकिन फ्रांस ने ऑस्ट्रेलिया को विशाल अंतर से जीतने का मौका नहीं दिया। वहीं फ्रांस की टीम पहले ही मिनट में गोल कर देती लेकिन उसकी फॉरवर्ड पंक्ति ने मौका गंवा दिया।
विज्ञापन
पिछली दो बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले तीन क्वार्टर में तीनों गोल पेनल्टी कार्नर पर किए लेकिन चौथे क्वार्टर में कोई गोल नहीं कर सकी। ऑस्ट्रेलिया के लिये जेरेमी हैवर्ड (चौथा मिनट), ब्लैक गोवर्स (19वां) और एरन जालेवस्की (37वां) ने गोल किए।
विज्ञापन
वहीं 28 साल बाद विश्व कप खेल रही फ्रांस की टीम ने पूल चरण में ही दुनिया की दूसरे नंबर की टीम और रियो ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना को हराकर सभी को चौंका दिया था। फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया के बीच इससे पहले 2013 के बाद से अब तक खेले गए दोनों मैच न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ने जीते बल्कि 17 गोल भी दागे थे।