{"_id":"61a6255ea210711dfbf019fb627d6fb1","slug":"assessment-committee-has-shown-its-trust-and-walsh-oltamains","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकलन समिति ने ओल्टमैंस और वाल्श पर भरोसा जताया","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
आकलन समिति ने ओल्टमैंस और वाल्श पर भरोसा जताया
Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली
Published by: Anonymous User
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
वर्ल्ड कप में भारतीय हॉकी टीम के नौवें स्थान के निराशाजनक स्थान के बावजूद इस प्रदर्शन की समीक्षा के लिए गठित हॉकी इंडिया की 11 सदस्यीय आकलन समिति ने टीम के हाई परफारमेंस निदेशक रोलैंट ओल्टमैंस और प्रमुख कोच टैरी वाल्श पर भरोसा जताते हुए कहा है कि उन्हें और समय देने की जरूरत है। हॉकी इंडिया ने विश्व कप में भारतीय टीम के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए 11 सदस्यीय समिति गठित की थी, जिसने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दो दिन मैराथन बैठक की और टीम के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं का आकलन किया। इस समिति के अध्यक्ष हॉकी इंडिया के महासचिव नरेंद्र बत्रा थे। समिति के दो प्रमुख सदस्यों विश्व कप विजेता कप्तान अजित पाल सिंह और हरबिंदर सिंह ने शनिवार को यहां ओल्टमैंस और वाल्श के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में समिति के आकलन को रखा और कहा कि विश्व कप में भारतीय टीम के प्रदर्शन में कई सकारात्मक चीजें देखने को मिली और अच्छे परिणाम पाने के लिए धैर्य दिखाने की जरूरत है। ओल्टमैंस और वाल्श दोनों ने एक स्वर में कहा कि भारत में सिस्टम में ही काफी खराबी है और इसे रातोंरात ठीक नहीं किया जा सकता। एक सही परिणाम तक पहुंचने के लिए टीम को लंबा समय देने की जरूरत है। हमारा पहला लक्ष्य धीरे-धीरे भारत को टॉप छह में ले जाना है और फिर टॉप चार में जिसके बाद हम ओलंपिक और विश्व कप में पदक की उम्मीद कर सकेंगे। लेकिन यह सब कुछ इतना आसान नहीं है और इसमें समय लगेगा।
विज्ञापन