फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   asian games 2018: Indian men hockey team will take on Indonesia

एशियन गेम्स 2018: इंडोनेशिया पर बड़ी जीत से आगाज करना चाहेगी पुरूष हॉकी टीम

Sun, 19 Aug 2018 08:39 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 19 Aug 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
asian games 2018: Indian men hockey team will take on Indonesia
ओलंपिक टिकट पक्का कराने के इरादे से गत विजेता भारतीय पुरूष हॉकी की टीम एशियाई खेलों में सोमवार को अपने अभियान की शुरूआत कमजोर मानी जाने वाली इंडोनेशिया के खिलाफ करेगी। 
विज्ञापन


टूर्नामेंट की शीर्ष रैंकिंग वाली भारतीय टीम स्वर्ण पदक की सबसे मजबूत दावेदार है।  विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज भारतीय टीम पूल ए में है जिसमें कोरिया (विश्व रैंकिंग 14), जापान (विश्व रैंकिंग 16), श्रीलंका (विश्व रैंकिंग 38), हांगकांग (विश्व रैंकिंग 45) और मेजबान इंडोनेशिया हैं। 
विज्ञापन


भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ज्यादा परेशानी नहीं होनी चाहिए, जहां उनका सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान (विश्व रैंकिंग 13) या मलेशिया (विश्व रैंकिंग 12) से हो सकता है। रैंकिंग के लिहाज से इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम को ज्यादा परेशानी नहीं होनी चाहिए क्योंकि शीर्ष दस में शामिल वह एकमात्र टीम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व हॉकी में इंडोनेशिया कमजोर टीम मानी जाती है और इस मुकाबले की एकतरफा होने की संभावना है। यह देखना दिलचस्प होगा की कोच हरेन्द्र सिंह कि भारतीय टीम इंडोनेशिया को कितने बड़े अंतर से हराती है जिससे आगे के मैचों के लिए टीम का मनोबल भी बढ़ेगा। 

अप्रैल में गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय टीम पदक के बिना लौटी थी जिसने प्रशंसकों की चिंता बढ़ा दी थी, लेकिन टीम ने हरेन्द्र के मार्गदर्शन में चैंपियंस ट्रॉफी के अंतिम संस्करण के फाइनल में पहुंचकर मजबूत वापसी की।

फाइनल में भारतीय टीम ने शीर्ष रैंकिंग वाली ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दी लेकिन पेनल्टी शूटआउट में हार गई। 

दुनिया की शीर्ष टीमों के खिलाफ फॉर्म और प्रदर्शन के आधार पर भारत लगातार दूसरे एशियाई खेलों में लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के लिए दावेदार होगा, जैसा उसने पहले कभी नहीं किया है। टूर्नामेंट के 15 संस्करणों में भारतीय टीम सिर्फ एक बार, 2006 दोहा एशियाई खेलों से पदक के बिना लौटी है। 

हरेन्द्र ने मई में रिकार्ड चौथी बार राष्ट्रीय टीम की कमान संभालने के बाद 2018 को यादगार बनाये की कोशिश कर रहे है। उनके मुताबिक इस लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एशियाई खेल पहला कदम है।


हरेन्द्र ने कहा, 'हम स्वर्ण पदक से कम कुछ भी नहीं सोच सकते। हमें इससे कम कुछ भी मंजूर नहीं। हमें हर मैच में खुद को साबित करना होगा।'

उन्होंने कहा, 'हम यहां स्वर्ण जीत कर ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन सकते है जिसकी तैयारी के लिए हमें एक साल और 11 महीने का समय मिलेगा।'

भारतीय टीम इसके बाद 20 अगस्त को हांगकांग से भिड़ेगी। इसके बाद उनका सामना जापान (24 अगस्त), कोरिया (26 अगस्त) और श्रीलंका (28 अगस्त) से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed