फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Asian games 2018 india vs thailand Hockey live updates

भारतीय महिला हॉकी टीम ने थाईलैंड को 5-0 से चटाई धूल, रानी रामपाल ने लगाई गोल की हैट्रिक

Mon, 27 Aug 2018 02:01 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 27 Aug 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
Asian games 2018 india vs thailand Hockey live updates
भारतीय महिला हॉकी टीम

इंडोनेशिया के जकार्ता-पालेमबांग में चल रहे 18वें एशियाई खेलों में सोमवार को भारतीय महिला हॉकी टीम ने पूल बी के मैच में थाईलैंड को 5-0 से करारी शिकस्त दी। भारत के लिए इस मैच में कप्तान रानी रामपाल ने गोल की हैट्रिक लगाई, जबकि मोनिका और नवजोत कौर ने एक-एक गोल किया।

विज्ञापन


पूल बी के इस मैच में थाईलैं के खिलाफ पहला गोल रानी रामपाल ने तीसरे क्वार्टर के 10वें मिनट में किया। इसके बाद चौथे क्वार्टर की शुरुआत में ही रानी ने दूसरा गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद चौथे क्वार्टर के 13वें मिनट में भारत को मिले एक पेनाल्टी कॉर्नर पर मोनिका ने तीसरा गोल दागा।
विज्ञापन


चौथे व आखिरी क्वार्टर में नवजोत कौर ने भारत के लिए चौथा गोल कर थाईलैंड को बुरी तरह पछाड़ा। टीम के लिए आखिरी व पांचवां गोल रानी रामपाल की हॉकी से आखिरी क्वार्टर के पांचवें मिनट में निकला। बता दें कि 18वें एशियाई खेलों में जीत के रथ पर सवार भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना विजयी अभियान जारी रखा। शनिवार को महिला हॉकी के एक मुकाबले में कोरिया को 4-1 से हराते हुए भारतीय टीम ने पूल बी में टॉप किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले से सेमीफाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई कर चुकी भारतीय हॉकी टीम का सामना अब चीन या जापान में से किसी एक टीम से होगा। पूल ए में जो टीम अपना मुकाबला जीतेगी, उसका सामना सेमीफाइनल में भारत से होगा।

लाइव अपडेट्स

पांचवां मिनट: रानी रामपाल के गोल से भारत को मिली 5-0 की लीड, रानी की हैट्रिक

छठा मिनट: नवजोत कौर ने भारत के लिए किया चौथा गोल, 4-0 से आगे भारत

13वां मिनट: भारत को मिला एक और पेनाल्टी कॉर्नर, दूसरे प्रयास में मोनिका ने दागा तीसरा गोल, स्कोर हुआ 3-0


15वां मिनट: चौथे व आखिरी क्वार्टर की बेहतरीन शुरुआत, रानी रामपाल ने दागा दूसरा जबरदस्त गोल

तीसरा क्वार्टर हुआ खत्म, 1-0 से आगे भारत

आखिरी मिनट: थाईलैंड के गोलपोस्ट पर भारत के एक और प्रहार, 1-0 की बढ़त बरकरार

10वां मिनट: कप्तान रानी रामपाल ने तीसरे क्वार्टर में दागा गोला, 1-0 से आगे भारत

10वां मिनट: भारत को मिला पांचवां पैनाल्टी कॉर्नर, गुरजीत की जबरदस्त कोशिश को गोलकीपर एलिसा ने किया बेकार

13वां मिनट: भारतीय टीम का हमला जारी, गोल बचाने में कामयाब थाई गोलकीपर

14वां मिनट: तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में भारत को मिला पेनाल्टी कॉर्नर, गुरजीत कौर ने गंवाया सुनहरा मौका, स्कोर 0-0

15वां मिनट: तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू, अभी भी गोल करने से दूर दोनों ही टीमें

दूसरे क्वार्टर का भी हुआ अंत, दोनों टीमों का स्कोर 0-0 बरकरार

5वां मिनट: पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल करने से चूकी कप्तान रानी रामपाल, स्कोर अभी भी 0-0

5वां मिनट: भारत के हाथ आया पेनाल्टी कॉर्नर से गोल करने का मौका

7वां मिनट: दूसरे क्वार्टर का आधे से ज्यादा समय बीता, दोनों टीमों का स्कोर 0-0

11वां मिनट: वंदना कटारिया ने डिफ्लेक्शन से फिर किया गोल करने का प्रयास, फिर कामयाब थाई गोलकीपर

13वां मिनट: दूसरे क्वार्टर में वंदना कटारिया का शानदार प्रयास, थाईलैंड की गोलकीपर ने अंक लेने से रोका

पहले क्वार्टर में दोनों ही टीमें गोल दागने में असफल रहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed